फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मोदी से पहले कांगड़ा ने जाना था जन-धन का महत्व

मोदी से पहले कांगड़ा ने जाना था जन-धन का महत्व

Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 28 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस जन-धन स्कीम के जरिये देश के हर परिवार को बैंक खातों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है, उसका महत्व हिमाचल के कांगड़ा जिले ने पहले समझ लिया था। कांगड़ा 94 फीसदी फाइनेंशियल इन्कलूजन के साथ देशभर में टॉपर है। मंडी, हमीरपुर, चंबा और कुल्लू जैसे जिलों में भी बैंक खातों की कवरेज 90 फीसदी से अधिक है। 2011 की जनगणना के आंकड़ों के आधार पर 2012 में यह रिपोर्ट आरबीआई ने जारी की थी। इसमें कांगड़ा जिला देशभर में प्रथम और मणिपुर का तामेंगलोंग जिला अंतिम पड़ाव पर है।
विज्ञापन

इन्हीं आंकड़ों के आधार पर स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) ने राज्य के बैंकों के लिए आगामी लक्ष्य तय किए हैं। एसएलबीसी के अनुसार जून 2014 तक हिमाचल में 68 लाख की आबादी पर 1827 बैंक शाखाएं थीं। प्रति शाखा 3400 की आबादी पर थी। जबकि देशभर में 30 हजार पर एक बैंक शाखा का औसत है। वैसे बैंकों से जुड़ने के मामले में हिमाचल का रिकार्ड पहले से अच्छा है। किसान क्रेडिट कार्ड, डाकघर बचत खातों और बैंक खातों आदि को मिला दिया जाए तो प्रदेश में 2007 से ही लक्ष्य को हासिल कर लिया गया था। इसके बाद 2011 की जनगणना के आंकड़ों से ये बात सामने आई कि प्रदेश में 2001 से 2011 के बीच फाइनेंशियल इन्कलूजन में 20 से 30 फीसदी की वृद्धि हुई।
विज्ञापन

कोट
जन-धन स्कीम का मकसद लोगाें को बैंकों से जोड़ना है, ताकि सरकारी स्कीमों का सीधा लाभ उन तक पहुंचे और नेशनल डाटाबेस तैयार हो। इस क्षेत्र में हिमाचल समेत तकरीबन हर पहाड़ी राज्य का पहले से अच्छा रिकार्ड है। दूरदराज के क्षेत्रों में ये सेवाएं बढ़ाने के लिए हमें कुछ विकल्प तलाशने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- एमजे आम्ला, वरिष्ठ प्रबंधक राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी।

इनसेट
मुख्यमंत्री सचिवालय से करेंगे शुभारंभ
दिल्ली में नरेंद्र मोदी तो हिमाचल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जन-धन योजना का शुभारंभ करेेंगे। हर राज्य में केंद्रीय मंत्री या मुख्यमंत्री इसे लांच करेंगे। एसएलबीसी ने इसके लिए दोपहर बाद 4 बजे सचिवालय में कार्यक्रम रखा है। यहां प्रधानमंत्री का भाषण भी लाइव दिखाया जाएगा। हिमाचल में भी उन जिलों में ज्यादा फोकस किया जाएगा, जहां बैंक खातों का कवरेज कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed