फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एचपीयू ने लागू की नई फीस बढ़ोतरी

एचपीयू ने लागू की नई फीस बढ़ोतरी

Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 27 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
\शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारी परिषद की रिसोर्स मोबलाइजेशन कमेटी की ओर से 30 जुलाई को तैयार फीस ढांचे को मंजूरी दिए जाने के बाद नई फीस की दरों को लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन

परीक्षा से संबंधित कार्यों और शुल्क की बढ़ाई गई दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है। इसमें परीक्षा फार्म से लेकर हर कक्षा के परीक्षा शुल्क के साथ, डुप्लीकेट मार्क शीट और रजिस्ट्रेशन रोलनंबर लेने तक के रिवाइज रेट वसूले जाएंगे। परीक्षा से संबंधित बढ़ाई फीस दरों के ढांचे को लागू करने के लिए परीक्षा नियंत्रक की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। इन दरों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सोमवार को जारी की गई इस अधिसूचना में साफ लिखा गया है कि इन दरों के लागू होने के साथ ही हर साल इसी के आधार पर दस फीसदी की बढ़ोतरी की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक और अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक की ओर जारी इन आदेशों में आरएमसी और ईसी द्वारा पास किए गए पूरे प्रस्ताव में शामिल मदों को शामिल किया गया है। नई फीस दरों में प्रति पेपर (पीपी) और प्रेक्टिकल फीस (पीएफ) के रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन


कोट
नई फीस की दरों को लागू करने की अधिसूचना भी जारी कर दी है। नई फीस की दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं।
- प्रो. एसएल कौशल, परीक्षा नियंत्रक एचपीयू

किस परीक्षा का कितना होगा शुल्क
कोर्स/कक्षा रेग्यूलर प्राइवेट
बीए 400+100(पीपी/पीएफ) 500+100
बीकॉम 600+100 पीएफ पीपी 800+100
बीएससी 600+200 पीएफ/पीपी 800+100
बीबीए/बीसीए 800 1000
बीएड 1400+200 पीपी 1600+200 पीपी
बीजेएमसी/एमजेएमसी 1400+200 पीपी 1600+200 पीपी
एमए/एमकॉम 1000/1200+200पीएफ /पीपी 1000+1200+500
एमएससी 1200 500 पीएफ/पीपी
एमएससी बायोटेक माइक्रोबायोलॉजी 1500 1600+500 पीएफ/पीपी
एलएलबी 1200 500 पीपी पीपी
रत्न प्रभाकर, प्राक शास्त्री 1400 500 पीपी
एम फिल साइंस कामर्स आर्टस 1500 500पीपी
गोल्डन चांस 2000 3000

इस प्रकार होंगे फार्म और अन्य शुल्क
डुप्लीकेट सर्टिफिकेट डिग्री 300 से 1200
प्रोविजनल कंसोलिडेटेड सर्टिफिकेट 500 से 1500
डूप्लीकेट रिजस्ट्रेशन कार्ड 200
कॉपी एडमिशन फार्म 200
परीक्षा फार्म स्नातकोत्तर व डिप्लोमा 20/200 नॉन कंप्यूटराइज्ड/कंप्यूटराइज्ड
रजिस्ट्रेश्सन फार्म 20/100
रिवेल्यूएशन यूजी 300 पीपी
मास्टर डिग्री 400 पीपी
रि-चैकिंग यूजी/पीजी 400/500
परीक्षा केंद्र बदलाव राज्य में 2000
डुप्लीकेट रोलनंबर 100 रुपये

एसएफआई ने किया संघर्ष का ऐलान
नई फीस दरों की अधिसूचना जारी होने पर एसएफआई ने इसे छात्रों पर थोपे गए आर्थिक बोझ के खिलाफ प्रदेश भर में आम छात्रों को लामबंद कर आंदोलन खड़ा करने का ऐलान कर दिया है। एसएफआई के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल, सचिव मुनीश शर्मा ने कहा कि बढ़ाई फीसें एसएफआई को किसी सूरत में मंजूर नहीं हैं। इससे सीधे तौर पर प्रदेश भर के लाखों छात्र प्रभावित होंगे। उन्होंने कहा कि नई दरों में एमए के परीक्षा शुल्क को सौ से बढ़ाकर सीधे एक हजार, जबकि यूजी की प्राइवेट परीक्षा की फीस को 600 से एक हजार तक कर दिया गया है। इस छात्र विरोधी फैसले का पूरे प्रदेश भर में विरोध होगा। उन्होेंने विवि प्रशासन से इस फैसले को तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने चेताया है कि यदि इसे लागू किया गया तो इसके गंभीर परिणाम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed