{"_id":"132-55258","slug":"Shimla-55258-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पहुंचे सीएम, गडकरी से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पहुंचे सीएम, गडकरी से मिलेंगे
Shimla
Updated Fri, 01 Aug 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। विधानसभा का मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह प्रदेश की कई लंबित योजनाओं का मामला उठाने दिल्ली रवाना हो गए हैं। वीरभद्र वीरवार को केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भेंट कर सकते हैं। वे प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए अतिरिक्त बजट की मांग कर सकते हैं। वे कई अन्य मंत्रियों से भी मिलेेंगे।
वीरभद्र जवाहर नेहरू नवीकरण मिशन के तहत प्रदेश के लिए नई बसों की खरीद सहित कई अन्य मसलों को भी उठा सकते हैं। वीरभद्र सिंह तीन अगस्त को वापस शिमला लौटेंगे। वीरभद्र सिंह वीरवार को दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वे पहले चंडीगढ़ गए। वहां एक कार्यक्रम में शामिल हुए। उसके बाद दिल्ली के लिए निकल गए। वीरवार देर शाम वे दिल्ली पहुंचे।