फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   केंद्र ने रोका हिमाचल का मनरेगा का बजट

केंद्र ने रोका हिमाचल का मनरेगा का बजट

Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 23 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में मनरेगा योजना ठप हो गई है। केंद्र सरकार ने हिमाचल का मनरेगा बजट रोक दिया है। इससे प्रदेश की सभी 3243 ग्राम पंचायतों में न तो कामगारों को समय पर दिहाड़ी दी जा पा रही है और न ही इसके लिए सीमेंट, रेत आदि सामग्री को खरीदने के लिए पैसे हैं। प्रदेश में 11 लाख 75 हजार जॉब कार्डधारकों को ‘जॉब’ नहीं मिल पा रही है। राज्य में मनरेगा का 60 फीसदी से अधिक बजट कृषि जबकि अन्य विकास कार्यों में खर्च हो रहा है।
विज्ञापन

केंद्र की यूपीए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हिमाचल मेें चरमरा गई है। मार्च माह के बाद इस वित्त वर्ष में इस योजना के तहत 98 करोड़ रुपये आए थे। यह खर्च हो गए हैं। 20 करोड़ रुपये मनरेगा दिहाड़ीदारों और कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बकाया पड़े हैं। इसे नहीं दिया जा पा रहा है। बाकी कुछ नए कार्यों को शुरू करने के लिए कम से कम 20 करोड़ रुपये की तुरंत जरूरत है। इसके अलावा 100 करोड़ रुपये से अधिक की शेल्फ तो लंबित पड़ी हुई हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
‘केंद्र की यूपीए सरकार ने मनरेगा का बजट रोक दिया है। इससे योजना ठप है। जो मिला था, वह खर्च हो चुका है। हिमाचल को मनरेगा योजना जारी रखने को तत्काल 40 करोड़ रुपये की जरूरत है। केंद्र से मांग के बावजूद यह बजट भी नहीं भेजा जा रहा है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल शर्मा, ग्रामीण विकास मंत्री, हिमाचल सरकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed