फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1000 का टेट, 300 की काउंसलिंग लटकी

1000 का टेट, 300 की काउंसलिंग लटकी

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में करीब एक साल से जेबीटी के लिए टेट नहीं हो सका है। शिक्षा का अधिकार-2009 के अनुसार साल में दो बार टेस्ट जरूरी है। पिछले साल अगस्त में यह टेस्ट हुआ था। इसके बाद से यह परीक्षा नहीं करवाई जा सकी है। बीते वर्ष अब तक परीक्षा की तारीख तय हो चुकी थी, लेकिन इस साल इस संबंध में अधिसूचना तक जारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

करीब एक हजार जेबीटी प्रशिक्षु इस टेस्ट का इंतजार कर रहे हैं। शिक्षा बोर्ड ने इसे विभाग का मामला बताते हुए कहा कि जब बोर्ड को शेड्यूल मिल जाएगा। परीक्षा करवा दी जाएगी। बीते साल 11 अगस्त को टेट की परीक्षा हुई थी। शिक्षा के अधिकार 2009 के अनुसार हर साल में दो बार टेट करवाना अनिवार्य रहता है। प्रदेश एक बार ही यह परीक्षा होती है, लेकिन इस बार तिथि का कोई पता नहीं है। बीते वर्ष टेट नहीं दे पाने वाले एक हजार से अधिक जेेबीटी प्रशिक्षु समय पर परीक्षा न होने के कारण प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन

---
पिछले वर्ष अगस्त में टेट दे चुके करीब 300 आवेदकों की काउंसलिंग भी लटकी हुई है। काउंसलिंग न होने के कारण यह नियुक्ति के लिए योग्यता पूरी नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जेबीटी बेरोजगार प्रशिक्षु संघ बैच 2011-13 के अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि जेबीटी टेट -2014 शीघ्र करवाया जाए।
---
संघ के उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, डिंपल साजटा, अनवर खान, नीरज शर्मा, लाल चंद, नवीन कालिया, यशपाल, रंदीप, सुरजीत, अजय ने संयुक्त बयान में कहा कि 300 से अधिक टेट पास जेबीटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग न होने के कारण उनकी जेबीटी पदों पर नियुक्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में सरकार से आग्रह है कि वह विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी करे।

---
मामला अप्रूवल के लिए सरकार को भेजा गया है। संभव है एक सप्ताह के भीतर इस संबंध में निर्देश आ जाएंगे। जैसे ही सरकार से अनुमति मिलती है परीक्षा की तारीख घोषित कर ली जाएगी।
अशोक शर्मा... निदेशक प्रारंभिक शिक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed