{"_id":"132-54065","slug":"Shimla-54065-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हपुटा चुनाव; कांग्रेस बनाम कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हपुटा चुनाव; कांग्रेस बनाम कांग्रेस
Shimla
Updated Sun, 29 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय में कांग्रेस समर्थित कहे जाने वाले शिक्षक संघ हपुटा में पहली बार कांग्रेस बनाम कांग्रेस के बीच हर पद पर कांटे का मुकाबला देखने को मिला। हपुटा की कार्यप्रणाली से नाराज संगठन के ही गुट ने चुनाव में कड़ा मुकाबला खड़ा कर चुनाव को रोचक बनाया। इससे पूर्व हपुटा में सिर्फ कांग्रेस और माकपा समर्थित शिक्षकों के बीच टक्कर जरूर होती रही, मगर यह पहला मौका है, जब एक ही विचारधारा से संबंध शिक्षक आमने- सामने थे।
चुनाव में उतरे नाराज गुट ने विवि में सक्रिय भाजपा समर्थित दूसरे संघ के सदस्य शिक्षकों की हपुटा में सदस्यता करवाकर मतदान करने को प्रेरित किया। यही चुनाव के रोचक रहने की वजह मानी जा रही है। दूसरे संगठन हपुटवा के करीब एक दर्जन से अधिक ऐसे सदस्य रहे, जिन्होंने हपुटा में सदस्यता लेकर पूरे उत्साह के साथ चुनाव में मतदान किया। पीजी सेंटर, विवि सेंटर फार इवनिंग सेंटर के कुल बने 187 में से 144 शिक्षकों ने मतदान में हिस्सा लिया। इन चुनाव के आए नतीजों पर गौर करें, तो अध्यक्ष पद पर नाराज गुट के उम्मीदवार से विजेता उम्मीदवार सिर्फ नौ मतों से विजयी रहे। उपाध्यक्ष पद को नाराज गुट कब्जाने में सफल रहा। जिसमें डा. महावीर वर्मा 32 मतों से विजयी रहे, तो महासचिव पद पर जीत का अंतर सिर्फ 23 रहा।
---
शिक्षा तथा शिक्षक हित में करेंगे काम : डा. रघुविंद्र
अध्यक्ष बने डा. रघुविंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा और शिक्षकों के हितों का ध्यान रखना, विवि को सरकार से बजट बढ़ाना, पीजी सेंटर और इवनिंग कालेज में रिक्त पदों को भरवाना, विवि में पेंशन फंड स्थापित करना और शिक्षकों को मिले चुनाव लड़ने के अधिकार को किसी सूरत में छीनने न दिए जाने का उनका प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
---
जायज मांगों के लिए संघर्ष : डा. महावीर वर्मा
उपाध्यक्ष चुने गए डा. महावीर वर्मा ने उन पर विश्वास जताने पर शिक्षक समुदाय का आभार जताया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की उम्मीदों पर खरा उतरने के प्रयास होंगे।