{"_id":"132-53549","slug":"Shimla-53549-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के लिए जंजैहली से आया चांदी का मुकुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के लिए जंजैहली से आया चांदी का मुकुट
Shimla
Updated Fri, 13 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के लिए वीरवार को मंडी की जंजैहली घाटी से एक सुंदर सा तोहफा आया। ये था एक चांदी का मुकुट जो सिराज विधानसभा क्षेत्र की तुंगधार पंचायत की प्रधान जसी देवी ने वीरभद्र सिंह के लिए बनवाया था। इसके साथ तलवार और शाल भी थी। वीरवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री ने इस मुकुट को पहनकर फोटो भी खिंचवाए।
जसी देवी ने बताया कि उनकी पंचायत को जिला स्तरीय कुथाह मेले की पहली बार मेजबानी मिली थी। 2 जून को इसके समापन पर हजारों लोगों के लिए धाम का आयोजन था। इसमें मुख्यमंत्री ने भी आना था, लेकिन तबीयत बिगड़ने से वह नहीं आ पाए। ये भेंट उनके लिए बनवाई गई थी। ये पंचायत की ओर से नहीं, बल्कि उनकी ओर से थी। जब वह जंजैहली नहीं आ पाए तो इस भेंट को देने पंचायत प्रधान वीरवार को परिवार के साथ आई थीं। उन्होंने मुख्यमंत्री का उनके क्षेत्र में विकासात्मक कार्य के लिए भी आभार प्रकट किया। उनके अलावा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से केन्द्रीय तिब्बती प्रशासन की सदस्य डोलमा ग्यारी ने भी भेंट की। वह इससे पहले युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य से भी मिलीं। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।