फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मोदी को सोशल, इलेक्ट्रानिक मीडिया ने जिताया

मोदी को सोशल, इलेक्ट्रानिक मीडिया ने जिताया

Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राहुल गांधी पर हार का ठीकरा फोड़ने वालों को रीता बहुगुणा जोशी ने दो टूक जवाब दिया है। जोशी ने कहा है कि चुनिंदा लोग जो राहुल गांधी पर उंगली उठा रहे हैं, उनके बारे में केवल इतना ही कहना है कि वे अगर इतने ही बहादुर थे तो पहले क्यों नहीं बोले। वे बोलीं कि कांग्रेस के भीतर की ऐसी बातों का भीतर ही मंथन होना चाहिए। बहुगुणा बोलीं कि जब हार होती है तो ऐसा होता है।
विज्ञापन

रीता बहुगुणा शिमला में एक स्वयंसेवी संस्था के कार्यक्रम में भाग लेने आई हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार को पत्रकारों से बात की। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के लिए मुख्य फैक्टर उनका प्रचार रहा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया, इलेक्ट्रानिक मीडिया, एसएमएस आदि के रूप में बहुत ज्यादा पब्लिसिटी से ही मोदी जीते। दस साल हमारी सरकार रह चुकी थी। लोग बदलाव चाहते थे। दस साल सत्ता में रहने के दौरान महंगाई आई, आर्थिक मंदी आई। यही हार का कारण रहा। हालांकि, इसके लिए गवर्नेंस ज्यादा जिम्मेवार नहीं रहा है। कांग्रेस पार्टी की बात पार्टी के भीतर ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रह चुकीं रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में हार के लिए ऐसे ही कारण रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार में कानून-व्यवस्था की स्थिति चरमराने पर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में उत्तर प्रदेश बहुत बुरी तरह से चिन्हित होने लगा है। स्वयं मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं होने लगी हैं जो शर्मनाक हैं। उन्होंने बदायूं बलात्कार कांड को बेहद शर्मसार करने वाली घटना बताया। उन्होंने कहा कि जब तक बलात्कारियों के खिलाफ फांसी जैसी कठोर सजा का प्रावधान होता, तब तक ऐसी घटनाओं पर रोक नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed