{"_id":"132-52269","slug":"Shimla-52269-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्वक रहा मतदान, नहीं बना कोई मामला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्वक रहा मतदान, नहीं बना कोई मामला
Shimla
Updated Thu, 08 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। मतदान के दौरान कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए 22 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। मतदान शुरू होने से पहले से ही केंद्रीय सुरक्षा बल और प्रदेश पुुलिस की विभिन्न टीमों ने मोर्चा संभाल दिया था। प्रदेश भर में मतदान के दौरान किसी तरह की कोई हिंसक घटना नहीं हुई और न ही किसी के खिलाफ चुनाव से संबंधित कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार मतदान शांतिपूर्वक रहा। वर्ष 2009 में लोकसभा चुनाव के दौरान हिंसा के दो मामले दर्ज हुए थे। जबकि वर्ष 2012 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान 39 मामले दर्ज हुए। इनमें दो मामले मतदान के दिन दर्ज हुए। आईजी लॉ एंड आर्डर कम नोडल ऑफिसर चुनाव एसपी सिंह ने बताया कि प्रदेश भर में चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने बताया किसी भी मतदान केंद्र से हिंसा और झगड़े का कोई मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन