फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SL Highlights: दूसरे दिन का खेल समाप्त, श्रीलंका का स्कोर 8/2; भारत से 495 रन पीछे

Mon, 24 Aug 2026 05:53 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 24 Aug 2026 05:53 PM IST
खास बातें

IND vs SL 2nd Test Day 2 :  भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने सीरीज में पहले ही 1-0 की बढ़त बना रखी है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन बनाए और पारी घोषित कर दी। श्रीलंका ने दिन का खेल समाप्त होने तक पहली पारी में आठ रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं। 

विज्ञापन
IND vs SL Test Highlights: India vs Sri Lanka 2nd Test Day 2 Match Scorecard Ball by Ball Updates
ध्रुव जुरेल शतक के करीब हैं - फोटो : IANS

लाइव अपडेट

05:53 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: दूसरे दिन का खेल समाप्त

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन के स्कोर पर घोषित की। दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले बारिश ने दिन के खेल में खलल डाला जिससे कुछ समय के लिए मैच को रोकना भी पड़ा। 

भारत के लिए आज ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया, जबकि ऋषभ पंत ने भी शानदार पारी खेली जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। जुरेल अंत तक नाबाद रहे और भारत ने तीसरे सत्र में पारी घोषित करने का फैसला लिया। पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए हैं। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे। 
05:41 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका का पहला विकेट गिरा

प्रसिद्ध कृष्णा ने श्रीलंका को पहला झटका दिया है। प्रसिद्ध ने लाहिरू उदारा को अपना शिकार बनाया जो एक रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन
05:39 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: श्रीलंका की पारी शुरू

श्रीलंका की पहली पारी शुरू हो गई है। भारत ने पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन पर घोषित की थी। इसके तुरंत बाद ही बारिश के कारण मैच को रोकना पड़ा। अब मैच दोबारा शुरू हो गया है।
04:56 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत ने पारी घोषित की

भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। कोलंबो में फिर से काले बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावना दिख रही है। आज छह बजे तक खेल होना है, लेकिन बारिश ने खलल डाला तो पहले भी खत्म हो सकता है। आज बारिश की वजह से समय के नुकसान की भरपाई के लिए कल से 15 मिनट पहले खेल शुरू किया जाएगा।

भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।

इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।
04:46 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: भारत को नौवां झटका

भारत को 489 के स्कोर पर नौवां झटका लगा। सिराज को प्रभात जयसूर्या ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 29 गेंद में तीन रन बना सके। हालांकि, जुरेल के शतक के लिए उन्होंने 28 गेंदों का बखूबी सामना किया। फिलहाल जुरेल के साथ प्रसिद्ध कृष्णा क्रीज पर हैं।
04:42 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: जुरेल का शतक

ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। उन्होंने 171 गेंद पर शतक पूरा किया। जुरेल 99 के स्कोर के बाद भारी दबाव में दिखे थे। उन्होंने एक रन बनाने के लिए 13 गेंद ले लिए। उन्होंने दौड़कर एक रन पूरा तो किया, लेकिन अगर श्रीलंकाई फील्डर की डायरेक्ट हिट लगती तो वह पवेलियन लौटते। भारत ने आठ विकेट पर 489 रन बना लिए हैं। जुरेल के साथ सिराज क्रीज पर हैं। यह इस पारी में भारत की ओर से दूसरा शतक है। इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:25 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल शुरू

तीसरे सत्र के खेल की शुरुआत हो चुकी है। भारत ने आठ विकेट पर 475 से ज्यादा बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल अपने दूसरे टेस्ट शतक के करीब हैं।
04:14 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: थोड़ी देर में शुरू होगा खेल

खेल भारतीय समयानुसार शाम 4:22 बजे फिर शुरू होगा और रोशनी और मौसम ने साथ दिया तो शाम छह बजे तक जारी रहेगा। आज करीब 30 और ओवर कराने की कोशिश की जाएगी। आज के गंवाए हुए समय की भरपाई के लिए टेस्ट के बाकी दिनों में खेल 15 मिनट पहले शुरू किया जाएगा।
03:58 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: बारिश रुकी

कोलंबो में फिलहाल बारिश रुक चुकी है। कवर्स भी हटा लिए गए हैं। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ मैदान को तैयार करने में जुटे हुए हैं। भारत ने अपनी पहली पारी में आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 95 रन बनाकर नाबाद हैं। वहीं, सिराज खाता नहीं खोल सके हैं। 
02:15 PM, 24-Aug-2026

IND vs SL Live Score: बारिश ने रोका खेल

काले बादल ने ध्रुव जुरेल के शतक लगाने में खलल डाला है। कोलंबो के सिंहलीज मैदान के ऊपर काले बादल मंडरा रहे हैं। इस वजह से मैदान को फिलहाल ढक दिया गया और खेल को रोक कर समय से पहले चायकाल की घोषणा की गई। इसके कुछ देर बाद तेज बारिश भी शुरू हो गई। टीम इंडिया ने अब तक अपनी दूसरी पारी में आठ विकेट गंवाकर 475 रन बना लिए हैं। फिलहाल ध्रुव जुरेल 155 गेंद में नौ चौके की मदद से 95 रन बनाकर नाबाद हैं। उनके साथ सिराज खाता खोले बिना क्रीज पर हैं। भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया था और अब तक 175 रन बनाने में तीन और विकेट गंवा दिए। सारांश जैन छह रन, ऋषभ पंत 63 रन और मानव सुथार 18 रन बनाकर आउट हुए।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed