{"_id":"132-52108","slug":"Shimla-52108-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी की तरह दौड़ रही हैं गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी की तरह दौड़ रही हैं गाड़ियां
Shimla
Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
शिमला। टुटीकंडी बाईपास से जाने वाले वाहन चालकों को सड़क की खस्ता हालत के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। टुटीकंडी से लेकर खलीनी तथा लालपानी के पास सड़क पर गड्ढों की भरमार है। बाईपास पर वाहन चालकों को बैलगाड़ी की तरह गाड़ियां चलानी पड़ रही हैं। लालपानी में दो जगह नालों से होकर वाहन गुजर रहे हैं। विभाग की अनदेखी के चलते कनलोग, रामनगर, फागली, टुटीकंडी के लोग परेशान हैं। मुख्य शहर में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए टुटू, समरहिल, तारादेवी, विकासनगर, न्यू शिमला, कसुम्पटी के लोग भी रोजाना इसी मार्ग से गुजरते हैं। आईएसबीटी तक जाने के लिए भी हजारों लोग इसी मार्ग से आते-जाते हैं। अपर शिमला से आने वाली सभी बसें भी बाईपास से ही होकर गुजरती हैं। टुटीकंडी बाईपास पर स्लाटर हाउस लालपानी में सड़क चौड़ा करने के कार्य के चलते कीचड़ से भरी सड़क से गुजरना वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। लालपानी में वैली पुल को हटाए जाने के बाद से नाले से होकर गाड़ियां गुजर रही हैं। टुटीकंडी बाईपास सड़क की बीते कई सालों से मरम्मत नहीं हुई है। सड़क की टारिंग करना तो दूर विभाग ने पैच वर्क से गड्ढे भी नहीं भरे हैं।
---
जल्द करेंगे लालपानी के पास टारिंग
लोक निर्माण विभाग एनएच के अधिशासी अभियंता महेश सिंघल और ढली डिविजन के सहायक अभियंता विजय चौहान का कहना है कि बाईपास पर पैच लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। लालपानी के पास भी जल्द ही टारिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
---
जल्द करेंगे लालपानी के पास टारिंग
लोक निर्माण विभाग एनएच के अधिशासी अभियंता महेश सिंघल और ढली डिविजन के सहायक अभियंता विजय चौहान का कहना है कि बाईपास पर पैच लगाने का काम पूरा कर दिया गया है। लालपानी के पास भी जल्द ही टारिंग शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
