{"_id":"132-52080","slug":"Shimla-52080-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बनेगा 18 कॉलेजों का शोध प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बनेगा 18 कॉलेजों का शोध प्लान
Shimla
Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) के तहत प्रदेश के कॉलेजों में विभिन्न विषयों पर शोध को शामिल करने का मास्टर प्लान 3 मई को तैयार होगा। विभाग ने शनिवार को जिन कॉलेजों में शोध कार्य शुरू होंगे, उनका चयन कर प्रिंसिपलों को बैठक के लिए बुलाया है। प्रारंभिक रूप में शिक्षा विभाग नेे 18 कॉलेजों का चयन किया है। इनमें संजौली, आरकेएमवी, सेंट बीड्स, रामपुर, मंडी, सरकाघाट, धर्मशाला, जीसीटीई धर्मशाला, ढलियारा, देहरी, बिलासपुर, सोलन, नालागढ़, नाहन, चंबा, हमीरपुर, कुल्लू और ऊना कॉलेज शामिल हैं। बैठक में 2014-15, 2015-16 और 2016-17 तक तीन साल के लिए शोध प्लान बनेगा। इसके बाद प्लान को अंतिम स्वरूप देकर मानव संसाधन मंत्रालय को भेजा जाएगा। प्लान मंजूर होता है तो हर कॉलेज के लिए शोध के लिए 50 लाख रुपये की राशि मिलेगी। राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक डाक्टर अमरदेव ने बताया कि बैठक में सभी प्रिंसिपल को प्लान के साथ बुलाया है। इसके बाद सभी कॉलेजों का प्लान कंपाइल किया जाएगा।
विज्ञापन