{"_id":"132-51732","slug":"Shimla-51732-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने की कर्नल शांडिल की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने की कर्नल शांडिल की शिकायत
Shimla
Updated Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल भाजपा ने कैबिनेट मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की शिकायत चुनाव आयोग से की है। हिमाचल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजी शिकायत में चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य हीरानंद कश्यप ने कहा है कि मंत्री आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।
भाजपा ने कहा है कि मंत्री इन दिनों सोलन विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कंडाघाट और सोलन विकास खंड के पदाधिकारियों और सोलन नगर परिषद के चुने हुए प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई और कहा कि यदि वे इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी का साथ नहीं देंगे तो आने वाले समय में कांग्रेस सरकार उनके क्षेत्र में विकास कार्य नहीं करवाएगी। उन्होंने बीते दिन चायल और ममलीग में वोटरों को लुभाने के लिए विकास संबंधी अनेक घोषणाएं भी की हैं। भाजपा की शिकायत के अनुसार मंत्री ने कहा कि जिन पंचायतों से कांग्रेस के पक्ष में अधिक लीड मिलेगी, उन्हें चुनाव के बाद ईनाम के तौर पर विशेष वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।