फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   भाजपा के वाररूम में छाए सिर्फ मोदी

भाजपा के वाररूम में छाए सिर्फ मोदी

Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 23 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के वाररूम में सिर्फ मोदी छाएं हैं। दिल्ली से प्रचार सामग्री की नई खेप आ गई है। इसमें तीन सीडियां आई हैं - सौगंध, परिवर्तन के स्वर और अबकी बार-मोदी सरकार। दो में मोदी की आवाज में गीत हैं। बैनर, टोपी और बैज में बस मोदी हैं। राज्य इकाई ने पाकेट डायरियां खुद छापी हैं, लेकिन इस पर भी मोदी छाए हैं। मंगलवार को शिमला ग्रामीण से आए लोगों को प्रचार सामग्री की खेप दी गई।
विज्ञापन

हिमाचल भाजपा चक्कर स्थित अपने मुख्यालय दीपकमल से हर पोलिंग बूथ को छान रही है। वार रूम में विधानसभा क्षेत्रवार 68 फाइलें बनी हैं। इनमें प्रदेश के सभी 7382 पोलिंग बूथों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मोबाइल और लैंडलाइन नंबर हैं। वार रूम से बूथ अध्यक्षों को चुनाव से संबंधित हर जानकारी एसएमएस के जरिये जा रही है। वार रूम से ही हर बूथ को फोन कर चार सवाल पूछे जा रहे हैं। ये सवाल हैं -बूथ पर पिछले चुनाव में क्या स्थिति थी? इस बार क्या अनुमान है? कितनी बैठकें अब तक हो चुकी हैं? और कितने घरों से संपर्क साधा जा चुका है? दूसरी ओर से आने वाले जवाब के आधार पर एक रिपोर्ट तैयार हो रही है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय में आजकल चल रही चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश प्रवक्ता गणेश दत्त की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति बनाई है। उनके अलावा आईटी सेल, मीडिया विंग और लीगल सेल को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है। इन सभी संगठनों को हर रोज कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवानी होती है। मीडिया विंग में अजय गौतम, अजय शर्मा जंगी, राजीव सूद, प्रेम चौहान और कल्पना गौतम को लगाया गया है। आईटी सेल के आदित्य बन्याल और अरुण शर्मा फेसबुक, ट्विटर आदि की गतिविधियां देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय नेताओं के टूअर प्रोग्राम अश्वनी कौशल देख रहे हैं। कार्यालय देख रहे सुरेश अन्य साथियों संदीप सूद, राजू ठाकुर आदि के साथ व्यवस्था संभाल रहे हैं। कार्यालय का रिकार्ड बताता है कि 6 मार्च से अब तक भाजपा चुनाव आयोग में 27 शिकायतें कर चुकी हैं। लेकिन केवल 6 में कार्रवाई हुई। मंगलवार को कैबिनेट मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल की सोलन से और शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की धर्मशाला से शिकायत आई। शिकायतें देख रहे एचएन कश्यप ने बताया कि 5 मार्च को आस्कर फर्नांडीस के ईएसआई मेडिकल कॉलेज दौरे की पार्टी दोबारा शिकायत करेगी। इस बारे में सरकार की ओर से आया जवाब सही नहीं है।



इनसेट-2
पंचायत प्रतिनिधि नहीं होंगे पोलिंग एजेंट
मंगलवार को चुनाव प्रबंधन समिति सदस्य हीरानंद कश्यप दफ्तर संभाले थे। वह कहते हैं दिल्ली मुख्यालय से कुछ नए निर्देश आए हैं। इस बार पंचायत प्रतिनिधि पोलिंग एजेंट नहीं बनाए जा सकेंगे। सुबह 7 के बजाय 6 बजे से शाम 6 बजे तक पोलिंग होगी। पोलिंग स्टेशन तक टोपी, मफलर, बैज आदि नहीं जाएगा। ये निर्देश अब हर बूथ को भेज रहे हैं।

इनसेट-3
28 अप्रैल से हिमाचल में मारामारी
चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष गणेश दत्त नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल की ठियोग में जनसभा के कारण शाम को दफ्तर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अब केंद्रीय नेताआें का रुख हिमाचल की ओर होगा। 24 को 117 और 30 अप्रैल को 89 सीटों की वोटिंग है। यानी 28 अप्रैल से 5 मई तक हिमाचल में मारामारी बढ़ेगी। इन दौरों की तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed