फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   मालिक ने कहा है बीयर भी एमआरपी से ज्यादा बेचो

मालिक ने कहा है बीयर भी एमआरपी से ज्यादा बेचो

Tue, 22 Apr 2014 05:33 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 22 Apr 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
शिमला। शहर के शराब के ठेकों पर अंग्रेजी शराब ही नहीं बल्कि बीयर भी प्रिंट रेट से ज्यादा बिक रही हैं। अमर उजाला ने सोमवार को शहर के प्रमुख ठेकों में जाकर पड़ताल की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। यह वे शराब के ठेके हैं जो इन दिनों अंग्रेजी शराब प्रिंट रेट या इससे नीचे बेचने का दावा कर रहे हैं लेकिन जब इनसे बीयर के रेट के बारे में पूछा गया तो सभी प्रिंट रेट से ज्यादा बीयर बेचते हुए पाए गए। किंगफिशर बीयर की केन पर प्रिंट रेट 70 रुपये है और इसे 120 रुपये में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। बीयर की बोतल पर प्रिंट रेट 90 रुपये है और इसके 130 रुपये लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को अमर उजाला की टीम ने बस स्टैंड, राम बाजार, लोअर बाजार और मालरोड स्थित शराब की दुकानों के स्टिंग आपरेशन किए। हमारे रिपोर्टर ने छुपे हुए कैमरे से सेल्समैन से बातचीत की रिकार्डिंग की। एक जगह सेल्समैन साफ कहता है कि एमआरपी से ज्यादा बीयर बेचने के लिए मालिक ने कहा है, जब उससे पूछा गया कि आबकारी एवं काराधान मंत्री ने प्रिंट रेट से ज्यादा कीमत देने के लिए नहीं कहा है तो सैल्समेेन कहता है हम नहीं जानते हमें जैसा मालिक कह रहे हैं वैसा ही होगा हम तो नौकर है जनाब।
विज्ञापन

अमर उजाला के अंग्रेजी शराब प्रिंट रेट से ज्यादा बिक रही है... के खुलासे के बाद मंत्री प्रकाश चौधरी ने जांच के निर्देश दिए लेकिन उनके आदेशों की अफसरों ने कितनी अनुपालना की, इसका सच सोमवार को शराब की दुकानों में ओवरचार्जिंग के दौरान मिला। मंत्री के आदेशों को ठेंगा दिखा कर सरेआम बीयर को भी प्रिंट रेट से ज्यादा बेचा जा रहा है। शराब विक्रेताओं और आबकारी विभाग के अफसरों की मिली भगत के आगे मंत्री के आदेश फीके पड़ गए हैं। पेश हैं स्टिंग ऑपरेशन के कुछ अंश।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
वाइन एंड बीयर शाप (राम बाजार)
रिपोर्टर - किंग फिशर कैन कितने का है?
सेल्समैन - 100 रुपये
रिपोर्टर - लेकिन इस पर तो 70 रुपये प्रिंट है? इस रेट पर दो?
सेल्समैन - नहीं, मैं 100 ही लूंगा
रिपोर्टर - ऐसा क्यों
सेल्समैन - मालिकों को पूछो, वह कहेंगे तो फ्री में भी दे देंगे, हम तो नौकर है
रिपोर्ट - मंत्री जी कह रहे हैं कि ओवरचार्जिंग नहीं होगी, क्या आप मंत्री के आदेश नहीं मानते?
सेल्समैन - हमें नहीं मालूम
---

इंग्लिश वाइन एंड बीयर शाप माल रोड मेन
रिपोर्टर - किंग फिशर कैन कितने का है?
सेल्समैन - 90 रुपये का
रिपोर्टर - लेकिन इस पर तो 70 रुपये प्रिंट है? इतने में क्यों नहीं बेच रहे ?
सेल्समैन - तो ठीक है आप 70 रुपये ही दे दो
रिपोर्टर - ऐसा क्यों , पहले 90 क्यों बताए ?
सेल्समैन - नए प्रिंट नहीं आए है इसलिए 90 रुपये में बेच रहे हैं मालिकों को पूछो, वह कहेंगे तो फ्री में भी दे देंगे हम
रिपोर्टर- वाइट मिस चीफ के क्वार्टर पर प्रिंट रेट 75 रुपये है, और आपने ने अभी एक व्यक्ति को 100 रुपये का दिया, ऐसा क्यों?
सेल्समैन- बगले झांकने लगा ..कुछ नहीं कहा।

इनसेट
आबकारी अफसरों का यह कैसा अंकुश
स्टिंग अपारेशन के दौरान लोअर बाजार के शराब के ठेके पर सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे आबकारी एवं कराधान महकमे के दो अफसर एलसी चौहान और एनएन शर्मा पहुंचे। एमआरपी से अधिक कीमत पर शराब बेचने का कारण पूछने के बजाए आबाकरी अफसर एनएन शर्मा ने आते ही ठेके पर तैनात कर्मचारी से कहा- मीडिया वाले ये सब क्या लिख रहे हैं। उन्हें प्रिंट रेट पर शराब दो।

---
रीडर कनेक्ट
आप भी कर सकते हैं स्टिंग
अंग्रेजी शराब और बीयर के पैसे अगर सेल्समैन प्रिंट रेट से ज्यादा मांगे तो मोबाइल से उसकी बात रिकार्ड कर लें और इसकी सूचना अमर उजाला रीडर कनेक्ट के जरिये मोबाइल नंबर 9736597365 या टेलीफोन नंबर 0177-2629302 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed