{"_id":"132-51220","slug":"Shimla-51220-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर बनने को हजारों फार्म पहुंचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर बनने को हजारों फार्म पहुंचे
Shimla
Updated Fri, 11 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश में मतदाता बनने के लिए बुधवार को आखिरी तारीख थी। पिछले 36 दिन में लगभग 40 हजार फार्म मतदाता बनने के लिए विभिन्न स्तर पर जमा कराए जाने का अनुमान है। हालांकि, शुक्रवार को देर शाम तक ही पूरी तसवीर साफ हो पाएगी। प्रदेश में वास्तव में कितने फार्म जमा कराए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए तैयार की जाने वाली मतदाता सूची में जनवरी 2014 तक प्रदेश के 4740044 मतदाताओं का नाम जुड़ा था। पांच मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने होने के बाद मतदाता बनने को भारत निर्वाचन आयोग की ओर से एक और मौका दिया गया था। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि पिछले लगभग एक माह में हजारों की संख्या में फार्म जमा कराए गए हैं। सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे शुक्रवार शाम तक अपने-अपने जिलों की रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्रेषित करें, जिससे भारत निर्वाचन आयोग को भी इससे अवगत कराया जा सके। हालांकि, इस दौरान प्रदेश भर में मतदाता बनने के लिए लोगों ने काफी रुचि दिखाई है। उम्मीद है कि अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 अप्रैल तक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन