{"_id":"132-51065","slug":"Shimla-51065-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने राणा की शिकायत आयोग से की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने राणा की शिकायत आयोग से की
Shimla
Updated Sun, 06 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। भाजपा ने हमीरपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा के खिलाफ चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत की है। पार्टी का कहना है कि 4 अप्रैल 2014 को ग्राम पंचायत सराहकड़ के कलंजरी देवी मंदिर में चल रहे भागवत में शामिल होकर राजेंद्र राणा ने जिला परिषद सदस्य लेखराज के माध्यम से 5100 रुपये देने की सार्वजनिक घोषणा की।
एक अन्य शिकायत में भाजपा ने कांगड़ा मंडल में खाली पदों पर पदोन्नत करके दो नायब तहसीलदारों को शिमला में तैनात करने का आरोप लगाया है। जबकि राजस्व विभाग ने कांग्रेस पार्टी को समर्थन करने वाले दो राजस्व अधिकारियों भीम सिंह चौहान तथा विधा सिंह नेगी को शिमला मंडल में भूव्यवस्था मुख्य कार्यालय शिमला और नायब तहसीलदार भूव्यवस्था शालाघाट में तैनात कर दिया।