{"_id":"132-50974","slug":"Shimla-50974-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोल्वो, टाटा एसी में स्मार्ट कार्ड पर छूट बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोल्वो, टाटा एसी में स्मार्ट कार्ड पर छूट बंद
Shimla
Updated Fri, 04 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। एचआरटीसी की लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड धारकों को अब किराये पर छूट नहीं मिलेगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने टूरिस्ट सीजन के दौरान लग्जरी बसों में स्मार्ट कार्ड पर छूट न देने का फैसला लिया है। निगम की वोल्वो, टाटा एसी और डीलक्स बसों में यात्रा करने वाले स्मार्ट कार्ड धारकों को भी पूरा किराया चुकाना होगा। स्मार्ट कार्ड वालों को सर्दियों में आफ सीजन के दौरान 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक ही लग्जरी बसों में छूट मिलेगी। हालांकि एचआरटीसी की सामान्य बसों में यात्रा करने पर यात्रियों को साल भर स्मार्ट कार्ड पर छूट मिलती रहेगी। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक पंकज सिंघल ने बताया कि ऑफ सीजन के दौरान लग्जरी बसों में सफर करने वाले यात्रियों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट दी जा रही है। सीजन के दौरान छूट सिर्फ साधारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को मिलेगी।
सामान्य को 10, वरिष्ठ नागरिकों को 20 फीसदी छूट
एचआरटीसी के स्मार्ट कार्ड धारकों को किराये में 10 फीसदी छूट दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट का प्रावधान है। एचआरटीसी के किसी भी बस अड्डे पर 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
सामान्य को 10, वरिष्ठ नागरिकों को 20 फीसदी छूट
एचआरटीसी के स्मार्ट कार्ड धारकों को किराये में 10 फीसदी छूट दी जा रही है। वरिष्ठ नागरिकों को स्मार्ट कार्ड पर 20 फीसदी छूट का प्रावधान है। एचआरटीसी के किसी भी बस अड्डे पर 50 रुपये में स्मार्ट कार्ड बनाया जा सकता है।
विज्ञापन