{"_id":"132-50345","slug":"Shimla-50345-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉयलेट तोड़कर खर्च वसूलेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉयलेट तोड़कर खर्च वसूलेगा नगर निगम
Shimla
Updated Thu, 20 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की टीम दो सप्ताह से घर-घर जाकर खुले में सीवरेज फेंकने वाले परिवारों की तलाश कर रही है। टीम ने 200 परिवार चिह्नित कर लिए हैं। इन्हें इसी सप्ताह नोटिस दिए जाएंगे। व्यवस्था दुरुस्त न की तो नगर निगम इन परिवारों के टॉयलेट तोड़ देगा। टॉयलेट तोड़ने का खर्च भी इन्हीं परिवारों से वसूला जाएगा। नगर निगम के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. उमेश कुमार भारती ने इसकी पुष्टि की है।
टीम घरों, दुकानों और अन्य व्यावसायिक संस्थानों की सीवरेज पाइपों की जांच कर रही है। निगम के निरीक्षक स्टाफ के साथ वार्डों में पड़ताल कर रहे हैं। इस दौरान जिन परिवारों ने सीवरेज की पाइपों को मेन लाइन से नहीं जोड़ा है, उनका ब्योरा जुटाया जा रहा है। जिन क्षेत्रों में सीवरेज लाइन नहीं है, वहां सेफ्टिक टैंक बनाने को कहा जा रहा है। शहर में विभिन्न जगह चल रहे निर्माण कार्यों के लिए ठेकेदारों द्वारा रखी गई लेबर के लिए भी शौचालय बनाने होंगे। अगर लेबर खुले में शौच पर विवश हुई तो ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
...
पीलिया फैलने का भी यही कारण
खुले में सीवरेज की गंदगी शहर में पीलिया फैलने का एक बड़ा कारण है। स्वास्थ्य शाखा के अनुसार कई क्षेत्रों में यह गंदगी प्राकृतिक जल स्रोतों में घुल रही है, जिस कारण पानी दूषित होता है।