फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सील होगी 941 किलोमीटर लंबी सीमाएं

सील होगी 941 किलोमीटर लंबी सीमाएं

Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
शिमला। हिमाचल में चुनाव के लिए अभी 53 दिन हैं। पुलिस विभाग ने प्रदेश से लगती अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय सीमाओं को चुनाव के दौरान सील करने का प्लान तैयार कर लिया है। चुनाव के दौरान पड़ोसी राज्यों के साथ शराब तस्करी, गैरकानूनी तरीके से हथियारों की खरीद और मनी लॉड्रिंग पर नजर रखने के लिए अंतरराज्यीय सीमाओं को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश पांच राज्यों के साथ सटा हुआ है। इसमें जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, यूपी और उत्तराखंड शामिल है। इन राज्यों के साथ करीब 941 किलोमीटर सीमा लगती है। इसे चुनाव के ठीक 48 घंटे पहले सील किया जाएगा। इसके अलावा चीन के साथ लगते बार्डर एरिया पर भी चौकसी बढ़ाई जाएगी। चीन अधिकृत तिब्बत के साथ हिमाचल का करीब 145 किलोमीटर लंबा बार्डर एरिया लगता है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के साथ 216, पंजाब के साथ 371, हरियाणा के साथ 134, उत्तराखंड के साथ 216 और उत्तर प्रदेश के साथ 4 किलोमीटर की सीमा लगती है। पुलिस के अनुसार असामाजिक तत्वों की ओर से अंतरराज्यीय सीमा के रास्ते किसी तरह की आपराधिक गतिविधियों को असफल बनाने के लिए इन सीमाओं को सील किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस विभाग और खुफिया विंग केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ सूचनाओं का आदान प्रदान करेंगे। इसके अलावा मतदान का समय नजदीक आते ही उक्त राज्यों के बार्डर एरिया के जिला एसपी के साथ प्रदेश पुलिस की बैठक भी होगी।
विज्ञापन

पुलिस प्रमुख संजय कुमार ने बताया का चुनाव के 48 घंटे पहले सीमाओं को सील किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर प्रदेश पुलिस के अधिकारियों की एनएसजी और आईबी के साथ ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
चीन बार्डर पर भी रहेगी पैनी नजर
हिमाचल प्रदेश के चीन के साथ लगती करीब 145 किलोमीटर सीमा पर वैसे तो इंडियन तिब्बत बार्डर पुलिस का सुरक्षा तंत्र नजर बनाए हुए है, लेकिन चुनाव के दौरान प्रदेश पुलिस का खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहेगा। मतदान का समय नजदीक आते ही खुफिया एजेंसियों की सक्रियता भी बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed