{"_id":"132-50284","slug":"Shimla-50284-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे फरीदाबाद ले चलो, लौटा दूंगा ठगी का रुपया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे फरीदाबाद ले चलो, लौटा दूंगा ठगी का रुपया
Shimla
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। कारोबारी को चूना लगाने वाले बुजुर्ग 22 मार्च तक पुलिस रिमांड पर है। रिमांड पर आने के बाद आरोपी ने कहा कि उन्हें फरीदाबाद ले चलो, वे ठगी के 35 लाख रुपये लौटा देंगे। पुलिस की एक टीम आरोपी को लेकर फरीदाबाद गई है। आरोपी ओपी शर्मा (74) सेक्टर 15 ए फरीदाबाद का रहने वाला है। शहर के कारोबारी को 10 करोड़ लोन दिलाने के नाम पर 35 लाख ऐंठने के आरोप में ढली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने 11 मार्च को धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस के मुताबिक कारोबारी सचिन डोगर को व्यापार में काफी घाटा हुआ। व्यापार को फिर से खड़ा करने के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी। इस दौरान एक व्यक्ति मिला, उसने कहा कि वह फरीदाबाद में एक शख्स को जानता है जो कम ब्याज पर कर्ज दे देगा। ओपी शर्मा और सचिन डोगर की मुलाकात हुई। सचिन डोगर ने कहा कि उसे दस करोड़ कर्ज चाहिए। ओपी शर्मा ने कहा कि वह एक फीसदी ब्याज पर रकम दे देगा लेकिन इससे पहले 50 लाख देने होंगे। सचिन ने इतनी रकम देने से इनकार कर दिया। बाद में 35 लाख पर बात बनी। 35 लाख लेकर ओपी शर्मा चलता बना। उसके बाद न ही सचिन को कर्ज मिला और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। खुद के साथ इतनी बड़ी ठगी होते देख पुलिस की शरण ली। आरोपी के साथ ठगी का पैसा बरामद करने के लिए पुलिस की टीम एएसआई शिव कुमार राणा के नेतृत्व में फरीदाबाद गई है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक दुल्लर ने कहा कि जांच चल रही है। टीम के आने के बाद ही आगामी कार्रवाई के बारे में बता पाएंगे।