फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   लोक सेवा आयोग करेगा अब भर्तियां

लोक सेवा आयोग करेगा अब भर्तियां

Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 19 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल
विज्ञापन

स्कूल काडर लेक्चरर की अगली भर्ती आयोग के जरिये होगी
पुलिस, आबकारी, खाद्य आपूर्ति विभाग में भी प्रक्रिया बदली
भर्ती प्रक्रिया जल्द करने के लिए सरकार ने किया संशोधन
उद्योग विस्तार अधिकारी, चुनाव कानूनगो की प्रक्रिया बदली
शिमला। प्रदेश के विभिन्न विभागों में भर्ती की प्रक्रिया में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। सारी भर्तियां अब लोक सेवा आयोग करेगा। पहले प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड भर्तियां करता था। स्कूल काडर के लेक्चरर की अगली भर्ती राज्य लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। राज्य सरकार ने मंत्रिमंडल के फैसले के बाद स्कूल लेक्चरर के सभी विषयों की भर्ती सहित अन्य विभागों में निरीक्षकों के पदों को भरने की प्रक्रिया में संशोधन की अधिसूचना जारी कर दी है।

इसके अलावा आबकारी एवं कराधान विभाग के निरीक्षक, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक, पुलिस इंस्पेक्टर, चुनाव कानूनगो, उद्योग विभाग के विस्तार अधिकारियों से लेकर मापतोल विभाग में निरीक्षकों की भर्ती आयोग के माध्यम से की जाएगी। इस अधिसूचना के बाद संबंधित विभागों के इन वर्गों के खाली पदों को भरने का प्रस्ताव राज्य अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड हमीरपुर की बजाय लोक सेवाएं आयोग को भेजना होगा। सरकार की ओर से पहले इन वर्गों की भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए चयन की एजेंसी में बदलाव किए जाने का तर्क दिया गया था। अब विभाग ने मंत्रिमंडल के फैसले के बाद इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। कार्यकारी मुख्य सचिव पी. मित्रा की ओर से इसके संशोधन के निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed