फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   रास्ते से गायब नहीं होंगे सेब ट्रक

रास्ते से गायब नहीं होंगे सेब ट्रक

Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। चंडीगढ़ और दिल्ली सहित देश की विभिन्न मंडियों के लिए रवाना होने वाले सेब ट्रक अब रास्ते से गायब नहीं होंगे। जिला प्रशासन पुलिस विभाग के सहयोग से ट्रकों में जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) लगवाने की योजना पर काम कर रहा है। जीपीएस लगे ट्रकों की पोजिशन पर पुलिस की हर पल नजर रहेगी। उपायुक्त शिमला दिनेश मल्होत्रा ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

सेब सीजन का आगाज होते ही बागवानों को साल भर की मेहनत मंडियों तक पहुंचाने की चिंता सताने लगी है। बागबानों को डर है कि मंडियों तक पहुंचने से पहले कहीं उनकी फसल पर शातिर हाथ साफ न कर लें। सेब सीजन के दौरान हर साल सेब से लदे ट्रक गायब होने से बागवानों को करोड़ों की क्षति उठानी पड़ती है। गायब होने वाले ट्रकों में अधिकतर बाहरी राज्यों के होते हैं। 2005 में सेब सीजन के दौरान सर्वाधिक 12 ट्रक गायब हुए थे। एडीएम (लॉ एंड आर्डर) डीके रतन ने बताया कि सेब से लदे ट्रक चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस के सहयोग से ट्रकों में जीपीएस लगाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


कैसे फर्जीवाड़ा करते हैं ट्रक चालक?
सेब से लदे ट्रक चोरी करने के लिए शातिर योजनाबद्ध तरीके से काम करते हैं। ट्रकों के फर्जी दस्तावेज और चालकों के फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस के जरिये वारदात को अंजाम दिया जाता है। ट्रकों में फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शातिर सेब सीजन के दौरान सेब उत्पादक क्षेत्रों में पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक 47 ट्रक हो चुके हैं चोरी
हर साल करोड़ों रुपये का सेब मंडियों में पहुंचने की बजाय बीच रास्ते से ही गायब हो जाता है। 2002 में 2, 2003 में 3, 2004 में 6, 2005 में 12, 2006 में 3, 2007 में 5, 2008 में 4, 2009 में 2, 2010 में 4, 2011 में 4 और 2012 में 2 ट्रक चोरी हुए हैं।

इसी सीजन से शुरू होगी जीपीएस सुविधा : मल्होत्रा
इस सीजन में प्रयोग के तौर पर सेब के ट्रकों में जीपीएस लगाया जाएगा। प्रयास सफल रहने पर आने वाले सीजन में सभी ट्रकों को जीपीएस से जोड़ने की योजना है। जीपीएस की मदद से ट्रकों के चोरी होने की घटनाओं पर अंकुश लगेगा। रास्ते में कहीं ट्रक फंस तो नहीं गया, इसकी भी जानकारी मिलेगी।

दिनेश मल्होत्रा
उपायुक्त शिमला

तलाशी जा रही संभावनाएं : दुल्लर
सेब ढोने वाले ट्रकों में जीपीएस लगाने की योजना को लेकर संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। जीपीएस से ट्रकों की मूवमेंट पर नजर रखी जाएगी। फसल को सही सलामत मंडियों तक पहुंचाने के लिए बागवानों को भी चौकस रहने की जरूरत है।
- अभिषेक दुल्लर
पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed