फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   हंगामे के बीच ऑकलैंड दुकानों की नीलामी रद

हंगामे के बीच ऑकलैंड दुकानों की नीलामी रद

Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 02 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। अफसरशाही ने एक बार फिर नगर निगम की किरकिरी करवा दी। सोमवार को ऑकलैंड टनल के ऊपर बनी बीस दुकानों की नीलामी रखी थी, लेकिन अफसरों ने नीलामी से पूर्व एकाएक लीज मनी पर बोली लगाने की नई शर्त लगाकर आवेदकों को चौंका दिया। इसको लेकर करीब डेढ़ घंटे तक अफसरों के साथ लोगों की नोकझोंक भी हुई। आवेदकों ने निगम प्रशासन पर धोखाधड़ी का आरोप तक लगाया। इसी नोकझोंक के बीच निगम प्रशासन ने आनन फानन में दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को ही रद कर दिया। अब नए सिरे से नीलामी के लिए विज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन

दुकानों की नीलामी में भाग लेने आए जितेंद्र भारद्वाज, अंशुमन शर्मा, नितिन भलैक, अनुज प्रसाद, अमित और संतोष कुमार ने बताया कि ब्राउशर में निगम प्रशासन ने लीज मनी पर बोली लगाने का जिक्र नहीं किया था। बोली से पहले एकाएक इस शर्त को जोड़ा गया। किराया और लीज मनी दोनों एक साथ नहीं लिए जा सकते हैं। नगर निगम सरासर लोगों से धोखाधड़ी कर रहा है। आवेदकों ने नीलामी को रद करने का विरोध करते हुए जमा करवाई गई एक लाख की राशि को ब्याज सहित लौटाने की मांग की है।
विज्ञापन

...
कंगाल एमसी का खजाने भरने की कोशिश
पूर्व पार्षद जितेंद्र चौधरी और प्रदीप कश्यप ने दुकानों की नीलामी रद करने पर निगम प्रशासन को कोसा है। दोनों पूर्व पार्षदों ने कहा कि आर्थिक तौर पर कंगाल हो रहे एमसी अफसर सही फैसले नहीं ले रहे हैं। कंगाल खजाने को भरने के लिए लोगों से जैसे तैसे पैसा एेंठने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढाई घंटे कराया इंतजार
नगर निगम प्रशासन ने सोमवार को दुकानों की नीलामी के लिए सुबह 11:00 बजे आवेदकों को बुला लिया। इसी समय यूरोपियन यूनियन के प्रोजेक्ट के तहत भरे जाने वाले दस पदों के लिए साक्षात्कार भी रख लिए। दुकानों की नीलामी के लिए जब लोग पहुंचे तो उन्हें 12:00 बजे आने के लिए कहा। 12:00 बजे लोग आए तो 1:00 बजे बुलाया। फिर 1:00 बजे पहुंचे तो उन्हें 1:30 बजे बुलाया गया।

रिफंड होगी एक लाख की राशि
नगर निगम के सहायक आयुक्त नरेश ठाकुर ने बताया कि करीब दस दुकानों के लिए केवल एक-एक आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा लीज राशि को लेकर लोगों ने विरोध जताया है, जिसके चलते दुकानों की नीलामी प्रक्रिया को रद कर दिया गया है। अब नए सिरे से नीलामी के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। पूर्व में आवेदन करने वाले सभी लोगों को एक लाख की सिक्योरिटी राशि वापस कर दी जाएगी।


ब्राउशर के पांच सौ रुपये भी डूबे
दुकानों की नीलामी के लिए आवेदकों को पांच-पांच सौ रुपये के ब्राउशर बेचे गए थे। दो दफा ब्राउशर बेचने की तारीख भी बढ़ाई गई। तिथि बढ़ाते समय अफसरों ने तर्क दिया था कि कम लोगों ने ब्राउशर खरीदे हैं। लेकिन अब नीलामी रद होने के चलते बीते दिनों बिके करीब 100 से अधिक ब्राउशर खरीदने वाले लोगों को यह राशि वापस नहीं की जाएगी। अगर दोबारा बोली में भाग लेना है तो फिर पांच सौ रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed