{"_id":"132-39676","slug":"Shimla-39676-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजौली, आरकेएमवी में एनएसयूआई, एसएफआई का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजौली, आरकेएमवी में एनएसयूआई, एसएफआई का प्रदर्शन
Shimla
Updated Sat, 22 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। एनएसयूआई की संजौली कॉलेज इकाई ने एक्सीलेंस कॉलेज की साइंस और अन्य विषयों की मेरिट लिस्ट को देरी से लगाए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया और रैली निकाली। इकाई अध्यक्ष ईशान शर्मा और उपाध्यक्ष आशीष मेहता तथा जिला अध्यक्ष अरविंद धीमान की अगुवाई में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने इसे कॉलेज प्रशासन की नाकामी करार देते हुए कहा कि इससे छात्र परेशान हुए और बारह बजे तक सूची न लगने के कारण कई छात्रों को निराश हो कर लौटना पड़ा। प्रदर्शन के बाद एनएसयूआई के इन कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य से भी मुलाकात की और अपना विरोध जताया। उन्होंने बीएससी की काउंसलिंग की तिथि को बढ़ाने की मांग भी उठाई। प्रदर्शन में योगेंद्र, कमल मेहता, रिशु वर्मा, शीतल, शिवानी, लता, पूर्णिमा, नीना, मोहित वर्मा, संजीव विशाल, विनेश, अतुल, रजत, अक्षय, सुशील, शुभम, उत्सव ने हिस्सा लिया। इधर, एनएसयूआई की आरकेएमवी इकाई ने परिसर अध्यक्ष हर्षिता और प्रभारी पूजा की अगुवाई में शुक्रवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश की तिथि को बढ़ाने के साथ ही सीटों को बढ़ाए जाने की मांग की। हर्षिता और पूजा ने विवि प्रशासन से मांग की है कि इन दोनों मांगों को जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने नए सेमेस्टर सिस्टम को गलत करार दिया और इसमें छात्रों को पेश आ रही समस्याओं को देखते हुए बदलाव किये जाने की भी मांग उठाई। प्रदर्शन में मीनाक्षी, वंदना, महक, अनुराधा, रीतिका, आंचल, शिवांगी, स्वीटी, श्वेता, सीमा, शालू, रुचिका, शाजिया आदि ने भाग लिया।
---
शिमला। एसएफआई की आरकेएमवी कॉलेज इकाई की अध्यक्ष सविता खाची और मोनिका नेगी ने कहा कि कॉलेज में शुक्रवार से काउंसलिंग शुरू हुई। इसमें छात्राओं और अभिभावकों को परेशानी पेश आ रही है। इसकी मुख्य वजह सीमित सीटें ही हैं। इसके चलते छात्राओं को अपनी मर्जी तथा पसंद का विषय में प्रवेश पाने के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन भी छात्राओं की परेशानी की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने रूसा का जोरदार विरोध जताया है।
---
एसएफआई ने की साइंस की सीटें बढ़ाने की मांग
शिमला। एसएफआई की संजौली कॉलेज इकाई ने कॉलेज प्राचार्य डा. जेएस नेगी से मिलकर कॉलेज में साइंस की सीटों को बढ़ाए जाने की मांग की है। इकाई अध्यक्ष सूरज और सचिव अक्षय शर्मा सहित प्राचार्य से मिले कॉलेज एससीए के अध्यक्ष रहे ईश्ति भैक, तनुज टंडन, विनित देंटा, यशपाल, अभि सूद, राजेंद्र और अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि कॉलेज में साइंस में कम सीटें होेने के कारण मेरिट बहुत अधिक चली गई है। इससे छात्रों को पसंद के विषय में प्रवेश नहीं मिल पा रहा है। इसलिए उन्होंने कॉलेज प्राचार्य से मांग उठाई कि साइंस में सीटें बढ़ाई जाएं। कॉलेज प्राचार्य ने कहा कि इस पर विचार किया जाएगा।