{"_id":"132-36931","slug":"Shimla-36931-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन का डबल कोटा पर मेन्यू भी बदला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन का डबल कोटा पर मेन्यू भी बदला
Shimla
Updated Mon, 01 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। इस महीने आपकी रसोई में राशन का डबल कोटा तो आएगा ही पर बदले हुए मेन्यू के साथ। किचन में मिलने वाली माश व चने की दाल की जगह मूंग और मलका लेने वाली है। सिविल सप्लाई की दुकानों में उपभोक्ताओं को अब मूंग व मलका की दाल देने का फैसला लिया गया है। 28 मार्च को सिविल सप्लाई के गोदामों में राशन की खेप पहुंच गई है। जिला प्रशासन की ओर से राशन के वितरण के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अप्रैल में उपभोक्ताओं को मूंग, मलका व चने की दाल के साथ मस्टड ऑयल भी दिया जाना है। इतना ही नहीं, पिछले माह राशन का कोटा न दिए जाने के कारण इस माह कोटा भी डबल दिया जाना है। बीते माह समय रहते टेंडर न हो पाने के कारण उपभोक्ताओं को राशन नहीं मिल पाया था।
अप्रैल में देंगे राशन का डबल कोटा - मल्होत्रा
‘अप्रैल माह में जो उपभोक्ता इच्छुक हों उन्हें राशन का डबल कोटा दिया जाएगा। सिविल सप्लाई के गोदामों में राशन का पूरा कोटा पहुंचा दिया गया है।’
- दिनेश मल्होत्रा
उपायुक्त, शिमला।
विज्ञापन
अप्रैल में देंगे राशन का डबल कोटा - मल्होत्रा
‘अप्रैल माह में जो उपभोक्ता इच्छुक हों उन्हें राशन का डबल कोटा दिया जाएगा। सिविल सप्लाई के गोदामों में राशन का पूरा कोटा पहुंचा दिया गया है।’
- दिनेश मल्होत्रा
उपायुक्त, शिमला।