फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   कैरम बोर्ड स्पर्धा में विजय-मुनीष जीते

कैरम बोर्ड स्पर्धा में विजय-मुनीष जीते

Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 12 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
कैरम बोर्ड स्पर्धा में विजय-मुनीष जीते
विज्ञापन

सोलन। एलआर संस्थान में तीन दिवसीय स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। इसमें इंडोर और आउटडोर दोनों प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। पहले दिन कैरम बोर्ड प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में एमबीए के विजय और मुनीष कुमार की जोड़ी विजेता बनी। वहीं लड़कियों के वर्ग में बीबीए की दीपिका और रूचिका विजयी रही। टेबल टेनिस के मुकाबले में एमबीए के विनय और शीतल ने खिताब पर कब्जा किया।
शतरंज प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में एमसीए के हर्ष और लड़कियों में एमसीए की प्रीति अव्वल रही। बैडमिंटन के मुकाबले में एमसीए के अजय और विशाल विजयी हुए। वहीं लड़कियों में रितु और चित्ररेखा ने खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

दूसरे और तीसरे दिन आउटडोर गेम्स में क्रिकेट व बालीबाल प्रतियोगिताएं करवाई गईं। बालीबाल फाइनल में लड़कों के वर्ग में एमसीए के छात्रों ने एमबीए को मात दी। वहीं लड़कियों की प्रतियोगिता में एमसीए की छात्राओं ने बीसीए की छात्राआें को पछाड़ा। वहीं क्रिकेट में एमसीए की टीम ने एमबीए को शिकस्त दी। संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर प्रतिमा शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed