फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बीएसएनएल नेटवर्क ठप करने की साजिश!

बीएसएनएल नेटवर्क ठप करने की साजिश!

Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी में कहीं प्रतिद्वंद्वी कंपनियां बीएसएनएल नेटवर्क ठप करने की साजिश तो नहीं कर रहीं? केबल चोरी की वारदातों में एकाएक हुए इजाफे से तो कुछ ऐसा ही लगता है। केबल चोरी की घटनाओं को लेकर बीएसएनएल की ओर से पुलिस को सूचित करने के बावजूद घटनाओं में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

लैंडलाइन फोन के अलावा ब्राडबैंड इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल राजधानी के अधिकतर सरकारी कार्यालयों में इंटरनेट सेवा मुहैया करवा रही है। केवल चोरी की घटनाओं के कारण बीते एक सप्ताह से कई सरकारी संस्थानों व रिहायशी इलाकों में बार बार टेलीफोन व ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हो रही है। बीते दिनों केबल कटने से तारादेवी, कच्ची घाटी, बालूगंज व आसपास के क्षेत्रों के टेलीफोन ठप हो गए थे। 103 टनल व नवबहार में चैल्सी स्कूल के पास केबल चोरी होने से पांजड़ी, मल्याणा, बखराई, शनान व आसपास के इलाकों में टेलीफोन सेवा प्रभावित हो गई थी। इतना ही नहीं पिछले दिनों नवबहार के पास पुन: केबल चोरी के कारण बागवानी निदेशालय सहित अन्य सरकारी कार्यालयों में भी ब्राडबैंड व टेलीफोन सेवा ठप हो गई है। केबल चोरी की घटनाओं के कारण बीएसएनएल नेटवर्क को भी भारी नुकसान हुआ है। सर्दी के मौसम में केेबल चोरी की घटनाओं में एकाएक हुई बढ़ोतरी के कारण बीएसएनएल की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


‘बीएसएनएल नेटवर्क प्रभावित करने की घटनाओं के बारे में पुलिस महानिदेशक को अवगत करवाया गया है। केबल चोरी की घटनाओं में पुलिस ने कई बार दोषियों को पकड़ा भी है। पकड़े गए लोग किसकी शह पर यह काम कर रहे हैं, पुलिस को कड़ाई से इसका पता लगाना चाहिए।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रेम सिंह
महाप्रबंधक, दूरसंचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed