{"_id":"132-35241","slug":"Shimla-35241-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज वेलेंटाइन डे पर मुफ्त में नहीं होंगे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज वेलेंटाइन डे पर मुफ्त में नहीं होंगे मैसेज
Shimla
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। आज दोस्तों को मैसेज के माध्यम से वेलेंटाइन डे विश करना आपको महंगा पड़ सकता है। अधिकतर मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियां वेलेंटाइन डे पर ब्लैक आउट पर रहेंगी। यानी हर मैसेज और काल के पैसे चुकाने पड़ेंगे, भले ही आपने मोबाइल में फ्री मैसेज व कॉल पैक डाल रखा हो।
वेलेंटाइन डे पर उपभोक्ताओं को हर एसएमएस व काल की मोटी रकम अदा करनी पड़ेगी। मोबाइल कंपनियां वेलेंटाइन डे पर लोकल और एसटीडी एसएमएस पर सामान्य दर से शुल्क काटेंगी। हालांकि वर्तमान में विभिन्न मोबाइल कंपनियों के लाखों उपभोक्ता विभिन्न स्कीमों के तहत निशुल्क काल व एसएमएस सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। मोबाइल कंपनियां वेलेंटाइन डे को भुनाने की तैयारी में हैं। मोबाइल आपरेटरों ने उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर आगाह कर दिया है कि वेलेंटाइन डे पर सामान्य टैरिफ नहीं चलेगा। बात करने और मैसेज देने पर फ्री टैरिफ के स्थान पर पैसे चुकाने पड़ेंगे।