{"_id":"132-35239","slug":"Shimla-35239-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज पर जाने वाले 20 मार्च से पहले भरें फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज पर जाने वाले 20 मार्च से पहले भरें फार्म
Shimla
Updated Thu, 14 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। हिमाचल प्रदेश हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन मौलाना मुमताज अहमद कासमी ने हज पर जाने के इच्छुक लोगों से 20 मार्च से पहले अपने फार्म जमा करने की अपील की है। मौलाना कासमी ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय व सचिवालय में हज यात्रा के फार्म सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि एक फार्म पर तीन लोगों को हज पर जाने की अनुमति है। कासमी ने कहा कि पिछली बार मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के सहयोग से 192 लोगों को हज पर जाने का मौका मिला था, इस बार भी मुख्यमंत्री से हज पर जाने वालों का कोटा बढ़ाने की मांग की जाएगी। बालूगंज मदरसा के अध्यापक मुबारक अली ने बताया कि हज को लेकर किसी भी प्रकार की पूछताछ 98161-75510 व 98825-38745 नंबरों पर की जा सकती है।
विज्ञापन