फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   आईजीएमसी से विधायक की बीवी का पर्स चोरी

आईजीएमसी से विधायक की बीवी का पर्स चोरी

Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Wed, 13 Feb 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में उपचाराधीन विधायक की पत्नी का पर्स चोरी हो गया है। पर्स में तीस हजार नकद, तीन सोने की अंगुठियां, पायल, दो मोबाइल सहित अन्य सामान था। वारदात सोमवार आधी रात के वक्त अंजाम दी गई। मंगलवार सुबह चोरी का पता चला। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित का बयान लेने के बाद आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। पहले भी कई मर्तबा स्पेशल वार्ड से मरीजों का कीमती सामान चोरी होता रहा है।
विज्ञापन

अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक गोबिंद राम शर्मा की पत्नी सत्या शर्मा अस्वस्थ हैं। सोमवार को इन्हें उपचार के लिए आईजीएमसी लाया गया। स्वास्थ्य जांच के बाद मरीज को स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में शिफ्ट किया गया। रात करीब बारह बजे स्टाफ नर्सों ने मरीज को ड्रिप लगा दी। इस दौरान मौके पर विधायक के रिश्तेदार और पीएसओ भी मौजूद थे। बोतल में ग्लूकोज खत्म होने पर ड्रिप बंद करने के लिए रात करीब एक बजे स्टाफ नर्सों से कहा गया। नर्सों ने जवाब दिया कि रात को डाक्टर मरीज को देखने आएंगे। इसके बाद वह भी सो गए। रात करीब दो से तीन बजे के बीच मरीज के रिश्तेदारों को कमरे में कुछ आहट सुनाई दी। लेकिन यह सोचकर सोए रहे कि डाक्टर राउंड पर होंगे। मंगलवार सुबह नौ बजे पर्स गायब था। इस पर्स में विधायक का मोबाइल भी था। दोनों मोबाइल नंबर अब स्विच आफ आ रहे हैं। लक्कड़ बाजार पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

--------------
सुरक्षित नहीं आईजीएमसी : गोबिंद
विधायक गोबिंद राम ने कहा कि अस्पताल में इस तरह की घटनाएं चिंताजनक हैं। उनकी पत्नी का पर्स चोरी हुआ है। जब स्पेशल वार्ड में ही मरीज की अमानत सुरक्षित नहीं है तो बाकी में आम आदमी के साथ क्या क्या बीत रहा होगा। इलाज के लिए लाया गया मरीज का पैसा ही चोरी में चला जाए तो उपचार कैसे होगा? अस्पताल प्रबंधन को सुरक्षा संबंधी सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed