{"_id":"132-34335","slug":"Shimla-34335-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर भर में कार्यक्रम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शहर भर में कार्यक्रम
Shimla
Updated Sat, 19 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव के मौके पर शहर के गुरुद्वारे वाहे गुरु, वाहे गुरु... के उद्घोष से गूंज उठे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरा दिन शहर के गुरुद्वारों में शबद-कीर्तन चलता रहा। सिख समुदाय के लोगों ने एक-दूसरे को गुरु पर्व की बधाई दी। सुबह 4:30 बजे से कीर्तन व कथा कार्यक्रम शुरू हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुंदर फूलों से सजाया गया। गुरमत प्रचारक कुलदीप सिंह ने शबद कीर्तन किया। बर्फबारी के बावजूद भारी संख्या में संगत कार्यक्रम में पहुंची। सभी ने लंगर भी छका। नगर कीर्तन में संगत ने गुरवाणी से वातावरण को गुरुमीय बना दिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह और डिप्टी मेयर टिकेंद्र पंवर भी मौजूद रहे। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के अध्यक्ष जसविंद्र सिंह, महासचिव भूपेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष जनक सिंह, अमृत पाल सिंह व सेवा सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारे की पार्किंग को विधायक ने दिए 5 लाख
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की पार्किंग को विधायक सुरेश भारद्वाज ने अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये दिए। सहयोग के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन
गुरुद्वारे की पार्किंग को विधायक ने दिए 5 लाख
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की पार्किंग को विधायक सुरेश भारद्वाज ने अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये दिए। सहयोग के लिए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के सदस्यों ने विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन