फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   बसों में आज से बिना वर्दी सवार रहेगी पुलिस

बसों में आज से बिना वर्दी सवार रहेगी पुलिस

Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
Shimla
Shimla Updated Tue, 15 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
शिमला। सिटी की बसों में महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए अब पुलिस की तैनाती होगी। लोकल बसों के भीतर पुलिस का पहरा होगा। खासतौर पर सुबह और शाम के समय पुलिस दस्ता बसों में मुस्तैद रहेगा। शरारती तत्वों पर नजर रखने के लिए इन्हें बिना वर्दी तैनात किया जा रहा है। छेड़खानी करने वालों को रंगे हाथों मौके पर ही धर लिया जाएगा और उसे थाने ले जाकर हवालात में बंद कर दिया जाएगा। पहले चरण में न्यू शिमला पुलिस थाना मंगलवार से यह मुहिम शुरू करने जा रहा है।
विज्ञापन

शहर में लोकल रूट पर चलने वाली बसें अमूमन पूरा दिन भरी रहती हैं। लेकिन सुबह और शाम बसों में खूब भीड़ रहती है। बस में भारी रश का फायदा उठाते हुए असामाजिक तत्व महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने से नहीं चूकते। अधिकांश युवतियां लोक लाज के भय से मनमानी का विरोध नहीं कर पातीं। अगर कोई आरोपी को सबक सिखाने की सोचती भी है तो आसपास के लोग उसका साथ नहीं देते। इस स्थिति में शरारती तत्वों का हौसला बढ़ जाता है। इस तरह की शिकायतों को देखते हुए थाना न्यू शिमला के एसओ ने थाना प्रभारी को निर्देश जारी किए हैं कि एक टीम ऐसे आरोपियों पर नजर रखेगी। खलीनी से लेकर विकासनगर रूट पर चलने वाली बसों में पुलिस होगी। शुरुआती चरण में सुबह और शाम के समय बसों में यह तैनाती रहेगी। छेड़खानी करने वालों को मौके पर भी सबक सिखाया जाएगा। उधर, थाना के एसओ डीएसपी पुनीत रघु ने कहा कि छेड़खानी पर अंकुश लगाने के लिए बसों में पुलिस की तैनाती के निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार से पुलिस बसों में तैनात होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed