फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   केएनएच में फिर पानी की टेंशन

केएनएच में फिर पानी की टेंशन

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। कमला नेहरू अस्पताल में एक बार फिर पानी का संकट गहरा गया है। अस्पताल में सामान्य वार्ड तो छोड़िए स्पेशल वार्ड में भी पानी नहीं है। अस्पताल में दाखिल मरीज और उनके साथ यहां आए तीमारदार मुश्किल में हैं।
विज्ञापन

स्पेशल वार्ड में दाखिल सरिता के तीमारदार राहुल कहते हैं कि काफी समय से यहां पानी की किल्लत है। दो दिन पानी आता है जो 3 दिन परेशानी हो जाती है। न तो पीने का पानी है और न ही शौचालय में। वे भट्टाकुफर से यहां इलाज के लिए आए हैं। यह संभव नहीं कि घर से पानी ला सकें। इनके सामने एक ही विकल्प है... बाहर से बोतल बंद पानी खरीदा जाए। एक अन्य तीमारदार सुषमा कहती हैं कि उनके रिश्तेदार पांच दिन से अस्पताल में दाखिल हैं। उन्हें भी जल संकट का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कभी-कभी पानी की दिक्कत आ जाती है। दिक्कत ज्यादा हो तो पानी के टैंकर मंगवाकर समस्या का समाधान कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी माना कि अस्पताल के बाहर भी ऐसा कोई साधन नहीं, जहां से तीमारदार पानी भर सकें, इसलिए वह पूरी कोशिश करते हैं कि किसी को भी परेशानी पेश न आए। - डाक्टर पीसी शर्मा, एमएस, केएनएच
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed