{"_id":"132-31934","slug":"Shimla-31934-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर पर बोतल मार पर्स छीन ले गया स्नेचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर पर बोतल मार पर्स छीन ले गया स्नेचर
Shimla
Updated Sat, 10 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। बैंक से पैसा निकाल कर घर लौट रही युवती के सिर पर स्नेचर ने बोतल फोड़ दी। इसके बाद उसका पर्स छीनकर फरार हो गया। यह सनसनीखेज वारदात गोरखू लाज के समीप हुई। युवती एक निजी शिक्षण संस्थान की छात्रा है। राजधानी की स्मार्ट पुलिस ने स्नेचिंग की जगह चोरी का मुकदमा कायम किया है। मामले की जांच कसुम्पटी पुलिस कर रही है। मामले के जांच अफसर इस घटना पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। इस मामले में कसुम्पटी पुलिस की कार्रवाई संदेह के दायरे में हैं।
पुलिस को दी शिकायत में प्रतिभा ठाकुर निवासी मल्याणा ने कहा कि वीरवार को वह घर की ओर आ रही थी तो रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने उस पर हमला किया। इससे पहले की वह संभल पाती कि आरोपी उसका पर्स चुरा ले गया। इसमें 18180 रुपये नगद, एक मोबाइल और दो एटीएम कार्ड थे। यह वारदात गोरखू लाज के समीप हुई है। इस संदर्भ में थाना छोटा शिमला में मुकदमा दर्ज कर आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है।