फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   जाखू मेंहुआ रावण दहन

जाखू मेंहुआ रावण दहन

Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। राजधानी शिमला के ऐतिहासिक जाखू मंदिर में दशहरा उत्सव धूमधाम और हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर के मैदान में रावण सहित मेघनाद, और कुं भकरण के पुतलों का दहन किया गया। इस रावण दहन के इस कार्यक्रम में मुख्य सचिव सृदिप्तो राय बतौर मुख्यातिथि शरीक हुए, वहीं उपायुक्त शुभाशीष पांडे और व एडीएम एनके लठ्ठ भी मौजूद रहे। रावण दहन के बुराई पर अच्छाई की जीत के इस उत्सव में भारी संख्या में बच्चे पुतले को जलता देखने के लिए जुटे थे। शिमला शहर के एसडीएम राजीव ने बताया कि जाखू मंदिर में बहुत सालो से परंपरागत रूप से दशहरा मनाया गया और हजारों लोगों की भीड़ इस खास दिन जाखू में पहुुंचते है। पुतला फुंकने से पूर्व पहुंची श्री राम, लक्षमण और हनुमान जी की झांकी के बाद तीर चलाकर रावण के पुतले को श्री राम बने युवक ने आग लगाई। राम मंदिर से लेकर जाखू मंदिर तक जो झांकियां निकाली गई वो भी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रही जिसमें राम और लक्ष्मण जो पूरे रास्ते घोडे़ पर सवार जयकारों के बीच जाखू मंदिर पहुंचे वही हनुमान जी और उनकी सेना भी उनके साथ नाचते झूमते मंदिर पहुंची और दूसरी ओर रावण भी अपनी सेना के के साथ घोड़े पर सवार नाचते झूमते मंदिर तक पहुंचे।
विज्ञापन

करीब शाम के 5:30 बजे जब मुख्य अतिथि जाखू मंदिर के परांगण में पहुंचे और करीब 6 बजे राम द्वारा तीर से 30 फु ट के रावण क ा पुतला जलाया और रावण का वध किया। रावण की पुतले को आग लगते ही पठाखों के फुटने और आतिशबाजियों के चलने का दौर जमकर चला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed