{"_id":"132-31089","slug":"Shimla-31089-132","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढोल, नगाड़ों के साथ टिकेंद्र-कुलदीप ने भरा नामांकन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढोल, नगाड़ों के साथ टिकेंद्र-कुलदीप ने भरा नामांकन
Shimla
Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। दिन : सोमवार। समय : दोपहर के सवा बारह बजे। स्थान : उपायुक्त आफिस परिसर। नजारा, चारों ओर लाल झंडे पकड़े भीड़ का हुजूम। मौका विधानसभा चुनाव के नामांकन भरने के छठे दिन कम्यूनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्सवादी) के शिमला शहरी और कसुम्पटी विधानसभा सीट से प्रत्याशियों का नामांकन। ढोल नगाड़ों की थाप और लाल झंडों को उठाए माकपा कार्यकर्ताओं ने टिकेंद्र पंवर और डा. कुलदीप सिंह तंवर के पक्ष में नारेबाजी की। माकपा ने नामांकन भरने के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी ताकत का अहसास कराया।
कम्यूनिस्ट पार्टी सोमवार सुबह एजी चौक से रैली निकालते हुए उपायुक्त आफिस पहुंची। इस दौरान सैकड़ों कार्यकर्ता लाल झंडे लेकर ढोल नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए। ‘आ गई भई आ गई, सीपीआईएम आ गई’, ‘शिमला का एमएलए कैसा हो, टिकेंद्र चौहान जैसा हो’, ‘कसुम्पटी का एमएलए कैसा हो, कुलदीप तंवर जैसा हो’ और ‘एमसी हमारी है अब विधानसभा की बारी है’, जैसे नारे करीब एक घंटे तक सीटीओ चौक में गूंजते रहे। शिमला शहरी सीट से माकपा प्रत्याशी टिकेंद्र पंवर ने एसडीएम शिमला राजीव कुमार के आफिस में साढ़े बारह बजे तथा कसुम्पटी विस से प्रत्याशी डा. कुलदीप सिंह तंवर ने एडीएम प्रोटोकाल राम कुमार गौतम के आफिस में एक बजे नामांकन भरे। इस दौरान मेयर संजय चौहान, डा. ओंकार शाद, जगत राम, बलवीर पराशर, किशोरी ढडवालिया, रमाकांत मिश्रा, मीरा शर्मा, चंद्रकांत, जीयानंद, दीक्षा ठाकुर, कांता स्याल और विवेक कश्यप आदि मौजूद रहे।