फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   खेलने को तंबोला और खाने को चटपटा

खेलने को तंबोला और खाने को चटपटा

Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
Shimla
Shimla Updated Mon, 08 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
शिमला। चैप्सली स्कूल में रविवार को वार्षिक फेट का आयोजन किया गया। इसमें छठी से दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने शिक्षकों के साथ मिलकर तरह तरह के व्यंजनों और खेलों के स्टाल लगाकर खूब मस्ती की। स्कूल परिसर में आयोजित फेट में पसंद के स्टाल पर कोई खाने के लिए पहुंचा तो कोई खेलने के लिए। स्कूल शिक्षिका भावना, अनुराधा राठौर, रूपाली, भानु, कविता, प्रवीण, संतोष, पूनम, पूजा, प्रोमिला, कमल ने फेट में आए बच्चों और अभिभावकों को चाट पापड़ी, चना भटूरा, आइसक्रीम सहित तरह तरह के व्यंजन परोसे। खेलने के लिए कंप्यूटर गेम, लक्की डीप, तंबोला जैसी रोचक खेलें उपलब्ध करवाई गईं।
विज्ञापन

फेट में प्रधानाचार्य प्रणोति सिंह और स्कूल के सीईओ राजा रत्नजीत सिंह खास तौर पर शरीक हुए। उन्होंने कहा कि हर साल बच्चों के मनोरंजन के लिए इस तरह का आयोजन किया जाता है। फेट दोपहर बाद तक चला। फेट में रिक्वेस्ट कार्नर पर भी अच्छी खासी भीड़ रही, जिसमें बच्चों ने अपनी पसंद के गीत सुनने का आनंद लिया। वहीं बच्चों की मस्ती के लिए अलग से जेम सेशन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed