फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youths who returned after earning money from Kuwait robbed in Dungarpur

कुवैत से पैसा कमाकर लौटे युवकों से लूट, खाकी वर्दी में आए बदमाश, चेकिंग के बहाने लूटा सोना और लाखों रुपये

Mon, 23 Oct 2023 10:53 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 23 Oct 2023 10:53 AM IST
सार

Dungarpur: परतापुर के रहने वाले 5 युवक कुवैत में काम करते हैं। अहमदाबाद पहुंचने के बाद वे कार से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान खाकी वर्दी में आए बदमाशों ने चेकिंग के बहाने उनकी कार रूकवाई और लूट की वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
Youths who returned after earning money from Kuwait robbed in Dungarpur
कुवैत से पैसा कमाकर लौटे युवकों से लूट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के पावड़ा घाटी में लूट की वारदात हुई। बांसवाड़ा जिले के परतापुर के रहने वाले 5 युवक कुवैत में रोजगार करते हैं और सभी वापस अपने घर आ रहे थे। अहमदाबाद एयरपोर्ट पर उतरने के बाद युवकों ने एक प्राइवेट गाड़ी बुक की और परतापुर के लिए रवाना हुए। रात 12 बजे के आस-पास बिछीवाड़ा से आगे पावड़ा घाटी पर पहुंचे तो वहां खाकी वर्दी में खड़े 4 युवकों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। गाड़ी रूकने पर चेकिंग के नाम पर युवकों को गाड़ी से नीचे उतार दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मामले की जांच शुरू

इसके बाद बदमाशों ने लूटपाट शुरू की और युवकों से 250 ग्राम सोने के गहने और 3 लाख 50 हजार रुपए लूटकर फरार हो गए। बिछीवाड़ा थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि पीड़ित युवकों की रिपोर्ट पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed