फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth was beaten to death with sticks in Churu

Rajasthan: सरे बाजार युवक की हत्या के बाद बवाल, एंबुलेंस में तोड़फोड़ कर लगाया जाम

Mon, 08 Aug 2022 02:57 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 08 Aug 2022 02:57 PM IST
सार

इकराम अपनी बाइक की सर्विस कराने के लिए आई अस्पताल के पास दुकान पर गया था। आरोप है कि उसी दौरान मौका पाकर दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैंस होकर पहुंच गए। जिन्होंने इकराम को घेर लिया

विज्ञापन
youth was beaten to death with sticks in Churu
जानलेवा हमले में घायल हुए युवक ने तोड़ा दम - फोटो : amar ujala

विस्तार

चूरू जिले के आई अस्पताल के पास पुरानी रंजिश में एक युवक को दिनदहाड़े सड़क पर लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। युवक की उपचार के दौरान रविवार देर रात मौत हो गई। हत्या के बाद मृतक के परिजन और सर्मथकों ने पुलिस के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। गुस्साई भीड़ ने पुलिस लाइन के सामने गाड़ियां लगाकर सड़क जाम कर दिया।करीब देर रात करीब दो बजे तक प्रदर्शन चलता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपियोंं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, चूरू शहर के वार्ड संख्या 27 के कांग्रेस से पार्षद मोहम्मद अली और वार्ड संख्या 25 के महबूब के बीच कई सालों से पुरानी रंजिश चली आ रही है। दोनों के बीच पहले भी मारपीट हो चुकी है। रविवार को महबूब का बेटा इकराम अपनी बाइक की सर्विस कराने के लिए आई अस्पताल के पास दुकान पर गया था। आरोप है कि उसी दौरान मौका पाकर दूसरे पक्ष के लोग हथियारों से लैंस होकर पहुंच गए। जिन्होंने इकराम को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान इकराम को गंभीर चोटें आई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, जानकारी मिलने पर पहुंचे इकराम के परिजनों राजकीय डीबी अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इकराम की मौत की सूचना के बाद आक्रोशित लोग कलक्ट्रेट सर्किल के पास एकत्रित हो गए। 
विज्ञापन


गुस्साए मृतक के परिजनों ने पुलिस लाइन के सामने जाम लगा दिया। जहां मृतक को लेकर पहुंची एंबुलेंस के शीशे तोड़ दिए। एंबुलेंस को सड़क पर खड़ा कर लोगों ने जाम लगा दिया। डीएसपी राजेन्द्र बुरड़क ने बताया कि महबूब की तहरीर परअली खान, शकील, रफीक उर्फ फीकू, समीर, नयूम, समद, साहिल, सेफ, अकबर उर्फ चीमू, सदीक, युसूफ, इमरान ईलाही व हैदर ईलाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed