{"_id":"6430ee857b8357736403d936","slug":"youth-thrashed-for-abducting-married-woman-in-nagaur-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nagaur: प्रेमी के साथ गई विवाहिता, ससुराल वालों ने युवक की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nagaur: प्रेमी के साथ गई विवाहिता, ससुराल वालों ने युवक की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल
Sat, 08 Apr 2023 10:15 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 08 Apr 2023 10:15 AM IST
सार
नागौर में विवाहिता को भगाने के आरोप में महिलाओं ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
युवक की पिटाई करती महिलाएं।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
नागौर जिले गच्छीपुरा थाने इलाके में शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ महिलाएं एक युवक की धुनाई कर रही हैं। यह वीडियो पिछले रविवार का है। वीडियो 2 मिनट 51 सेकंड का है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार युवक एक विवाहिता को अपने साथ भगाकर ले आया है। जिससे नाराज विवाहिता के घर वालों ने युवक की धुनाई कर दी। दोनों ही पक्षों की तरफ से गच्छीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली और जांच डेगाना थाने के सीओ नंदलाल सैनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना के अनुसार नागौर जिले के गच्छीपुरा थाना इलाके की एक विवाहिता अपने पति को छोड़कर अपने प्रेमी साथ रहने के लिए घर से चली गई। विवाहिता के परिजन गच्छीपुरा थाने में गुमशुदगी का दर्ज करवा दिया। इसके बाद पुलिस तलाश करते हुए विवाहिता तक पहुंचती। बयान दर्ज करते समय विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताई तो पुलिस ने उसे जाने दिया। इसके बाद दोनों गच्छीपुरा के खेड़ी लीला गांव में रहने लग जाते हैं। आज सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें कुछ महिलाएं एक युवक की जबरदस्त धुनाई कर रही है। यह वीडियो पिछले रविवार का है। वीडियो 2 मिनट 51 सेकंड का है।
विज्ञापन
Nagaur: प्रेमी के साथ गई विवाहिता, ससुराल वालों ने युवक की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल#RajasthanNewshttps://t.co/oIrrtkQUp7 pic.twitter.com/Y6hWJsyrPX
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) April 8, 2023
विवाहिता ने गच्छीपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया है, जिसमें बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ खेड़ी लीला गांव में रह रही थी। इसी दौरान रविवार सुबह अचानक उसकी बड़ी सासु और 15 अन्य महिलाएं और कुछ युवक वहां पर पहुंचे और उसके वह उसके प्रेमी के साथ मारपीट करने लगे। दोनों ही पक्षों की तरफ से गच्छीपुरा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली और जांच डेगाना थाने के सीओ नंदलाल सैनी को सौंपी गई है। साथ ही विवाहिता के ससुराल पक्ष ने प्रेमी युवक के खिलाफ एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया है।