{"_id":"65b3d451240e9a878b0b3b67","slug":"youth-taking-bath-in-bathroom-in-bikaner-dies-of-suffocation-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बीकनेर में गीजर से अचानक गैस हुई लीक, बाथरूम में नहा रहे युवक की दम घुटने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बीकनेर में गीजर से अचानक गैस हुई लीक, बाथरूम में नहा रहे युवक की दम घुटने से मौत
Fri, 26 Jan 2024 09:18 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 26 Jan 2024 09:18 PM IST
सार
पुलिस के अनुसार युवक ने गर्म पानी से नहाने के लिए बाथरूम में लगा गीजर चालू किया था। इससे अचानक गैस का रिसाव होने लगा और युवक की दम घुटने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीकानेर के सदर थाना क्षेत्र में गीजर से लीक हुई गैस से एक युवक की मौत हो गई। बाथरूम में नहाते समय युवक का दम घुट गया। काफी देर तक युवक बाथरूम से नहीं निकला तो परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन, उसने कोई जवाब नहीं दिया। अनहोनी की आशंका में उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए। युवक जमीन पर बेहोश पड़ा था, परिजन उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार युवक ने गर्म पानी से नहाने के लिए बाथरूम में लगा गीजर चालू किया था। इससे अचानक गैस का रिसाव होने के कारण युवक की दम घुटने से मौत हो गई। मृतक अरबाज अली पुत्र अजीज अहमद भुट्टो का बास का रहने वाला था। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन