फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth of Bhakri village expert in swallowing flaming embers

Karauli: इनके लिए गुलकंद के समान स्वादिष्ट और मीठे हैं धधकते अंगारे, कौन हैं भाकरी गांव के 'गर्म कोयला बाबा'

Sat, 06 May 2023 11:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 06 May 2023 11:32 AM IST
सार

हम सभी धधकते हुए अंगारों पर सिकी हुई गर्म रोटी (चपाती) तो खा सकते हैं, लेकिन उन गरम लाल सुलगते कोयलों को हाथ से छूने में डर लगता है, लेकिन करौली का एक युवक मिठाई की तरह दहकते कोयले और अंगारे खा जाता है।

विज्ञापन
Youth of Bhakri village expert in swallowing flaming embers
अंगारे खाते विष्णु शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गर्म कोयलों से लुहार लोहे को तपाने, धोबी प्रेस करने, आम लोग घरों और कुक होटल-ढाबों में रोटी सेकने सहित अन्य कार्यों में इस्तेमाल करते हैं। कोयला जलाकर बिजली घरों में बिजली भी बनती है, लेकिन करौली के एक युवक को ऐसे ही सुलगते दहकते लाल कोयले को अपने कटोरे में रखकर खाने में बड़ा मजा आता है। 28 साल के इस विष्णु शर्मा नाम के युवक को जिले सहित पूरे क्षेत्र में लोग 'गर्म कोयला बाबा' नाम से पुकारने लगे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


यह इस गांव की हकीकत
विष्णु शर्मा के गांव के बसावट बहुत पुरानी है। यहां के लोगों का जीवन कृषि, पशुधन, लाल पत्थर की खानों में मजदूरी करके गुजरता है। गर्मियों के दिनों में यहां विशेषकर पानी की काफी समस्या हो जाती है, जिससे पशुपालन और आमजन के लिए जीवन दुष्कर हो जाता है। इस गांव का नाम भांकरी है। जो करौली शहर से 15 से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित है। इस गांव की जनसंख्या पांच से सात हजार के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



गुलकंद और मिठाई की तरह लगते हैं कोयले
विष्णु शर्मा ने बातचीत में बताया कि आग से निकले हुए गर्म गर्म अंगारों को खाना मेरे लिए एक सरल बात है। मुझे तो यह गुलकंद और मिठाई के समान लगते हैं। जिस प्रकार गुलकंद स्वादिष्ट होता है और मिठास से भरा होता है, उतने ही स्वादिष्ट मुझे यह गर्म-गर्म अंगारे लगते हैं।

गरम अंगारे खाने से मुंह भी नहीं जलता, यूपी से सीखी विद्या
ये युवक इन अंगारों को कई महीनों से खाता आ रहा है और इन अंगारों को खाने से उसका मुंह भी नहीं जलता है। इस युवक को अंगारे खाने के बाद भूख, प्यास भी नहीं लगती है। यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। विष्णु शर्मा ने बताया कि उसने यह विद्या उत्तर प्रदेश से प्राप्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed