फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth killed by beating with sticks and rods while playing Dhulandi in Sawai Madhopur

Sawai Madhopur: धुलण्डी खेलने के दौरान विवाद, लाठी-डंडे और सरिए से पीट-पीटकर युवक की हत्या

Sat, 19 Mar 2022 06:12 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 19 Mar 2022 06:12 PM IST
सार

सवाईमाधोपुर में आठ लोगों पर एक युवक की हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Youth killed by beating with sticks and rods while playing Dhulandi in Sawai Madhopur
सवाई माधोपुर में युवक की हत्या - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले मुख्यालय के चौथ का रोड स्थित अंबेडकर कॉलोनी में धुलण्डी की पार्टी के दौरान विवाद हो गया। विवाद में एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


धुलण्डी खेलने के बाद कुछ लोग जिला मुख्यालय के अंबेडकर कॉलोनी में पार्टी कर रहे थे। जिसमें कई सारे युवक शामिल थे। इसी दौरान युवकों में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आदलवाड़ा निवासी बुद्धि प्रकाश मीणा, बुद्धि प्रकाश का साला विजय राणा सहित छह से अधिक लोगों ने ज्योति नगर जटवाड़ा निवासी पिरू उर्फ वीरू बागरिया पर धारदार हथियारों सहित लाठी डंडों और सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसमें पिरू उर्फ वीरू बागरिया बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

विज्ञापन


सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। हमले में घायल हुए पिरू उर्फ वीरू बागरिया को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल से जयपुर रेफर कर किया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मानटाउन थाना पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां शनिवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक पिरू उर्फ वीरू बागरिया के परिजनों द्वारा आदलवाड़ा निवासी बुद्धि प्रकाश मीणा सहित उसके साले विजय राणा और कुल आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है। फिलहाल मानटाउन थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed