{"_id":"6235e7f3ff65ad09843f1081","slug":"youth-killed-after-dispute-in-holi-party-in-sawai-madhopur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Murder In Sawai Madhopuri: होली पार्टी में विवाद, साथियों ने युवक को लोहे के सरिए और ड़डों से पीट-पीटकर मार डाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Murder In Sawai Madhopuri: होली पार्टी में विवाद, साथियों ने युवक को लोहे के सरिए और ड़डों से पीट-पीटकर मार डाला
Sat, 19 Mar 2022 07:55 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 19 Mar 2022 07:55 PM IST
सार
सवाई माधोपुर में होली के दिन हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक को उसके साथ पार्टी कर रहे लोगों ने इतना पीटा कि अस्पातल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले मुख्यालय के चौथ का रोड स्थित आंबेडकर कॉलोनी में धुलंडी की पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। युवकों के बीच विवाद किस बात पर हुआ अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को धुलंडी खेलने के बाद कुछ लोग आंबेडकर कॉलोनी में पार्टी कर रहे थे। इसमें कई युवक शामिल थे, इसी दौरान युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ा कि आदलवाड़ा निवासी बुद्धि प्रकाश मीणा और उसके साले विजय राणा सहित आधा दर्जन लोगों ने ज्योति नगर जटवाड़ा निवासी पिरू उर्फ वीरू बागरिया पर धारदार हथियारों सहित लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। मारपीट में वह बुरी तरह घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन
सूचना के बाद मानटाउन थाना पुलिस मौके पर पंहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। घायल वीरू को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से जयपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों की शिकायत पर बुद्धि प्रकाश मीणा, विजय राणा सहित आठ लोगों हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन