फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   youth kidnapped in Nagore police arrested four kidnappers and rescued youth

Nagore: गाड़ी से आए बदमाशों ने युवक का किया अपहरण, दो घंटें में पुलिस ने अपहृत को छुड़ाया

Sun, 13 Mar 2022 12:00 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 13 Mar 2022 12:00 PM IST
सार

नागौर में बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया था। पुलिस ने चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
youth kidnapped in Nagore police arrested four kidnappers and rescued youth
नागौर में युवक का अपहरण - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर में एक युवक का बदमाशों ने अपहरण कर लिया। कैंपर गाड़ी में आए सात से अधिक बदमाश ने युवक अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस ने दो घंटे में अपहरणकर्ताओं के चंगुल से अपहृत को छुड़ा लिया। 

विज्ञापन


मौलासर थाने में एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उसके पुत्र का अपहरण हो गया है। उसने बताया कि उसका बेटा अपने ननिहाल अलखपूरा गया था। शाम के समय उसका लड़का आबिद और इरफान दोनों मोटरसाइकिल से झोड़ोद से अलखपुरा जा रहे थे। इसी दौरान जब वह जालोर हॉस्पिटल के पास से पहुंचे तो सामने से एक-एक सफेद रंग की बोलेरो कैंपर आई। जिसमें आठ लड़के थे। उन्होंने गाड़ी से इरफान की बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद इरफान और आबिद गिर गए। बदमाश लोहे और सरिया लेकर उतरे और उसके बेटे को गाड़ी में डालकर भाग गए।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवा दी। वहीं नौ अलग-अलग टीम गठित की गई। दो घंटे बाद ही पुलिस ने युवक को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ा लिया। पुलिस ने चार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मुकेश पुत्र राम नारायण निवासी रघुनाथपुरा, मनदीप सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी दौलतपुरा, पुलिस थाना डीडवाना, निरमा राम पुत्र चुनाराम मेघवाल उम्र 22 साल निवासी बड़ा पुलिस थाना, पुनाराम पुत्र सीताराम उम्र 26 साल निवासी खारडिया वास जायल को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंपर गाड़ी जब्त

बता दें कि आरोपी निरमा राम पर पहले से ही तीन केस दर्ज हैं। वो इन मामलों में फरार चल रहा था। नागौर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कैंपर गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपियों ने आपसी रंजिश में युवक का अपहरण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed