{"_id":"654cba8f6b8aa573bf0b9cd5","slug":"youth-injured-by-bear-attack-in-sawai-madhopur-ranthambore-national-park-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: रणथम्भौर नेशनल पार्क से सटे खिदरपुर जादौन गांव में भालू की दहशत, हमले में एक युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: रणथम्भौर नेशनल पार्क से सटे खिदरपुर जादौन गांव में भालू की दहशत, हमले में एक युवक घायल
Thu, 09 Nov 2023 04:25 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 09 Nov 2023 04:25 PM IST
सार
रणथम्भौर नेशनल पार्क से सटे खिदरपुर जादौन गांव में एक युवक पर भालू ने हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
भालू ने किया हमला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान सवाई माधोपुर जिले में स्थित रणथम्भौर नेशनल पार्क से सटे खिदरपुर जादौन गांव में खेत पर काम कर रहे युवक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले में भरत लाल बैरवा बुरी तरह घायल हो गया। जिसे आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल जारी है।
विज्ञापन
घायल के परिजन राजू लाल बैरवा ने बताया कि भरत लाल बैरवा गांव में अपने खेत पर फसल में पानी पिलाने लगा रहा था। इस दौरान एक भालू जंगल से निकलकर खेत पर आ गया और उसने भरत लाल पर हमला कर दिया। हमले में भरत गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और शोर कर भालू को भगाया। इसके बाद घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन