फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Youth dies after colliding with policemen's jeep in Jaisalmer

Jaisalmer: पुलिसकर्मियों की शराब पार्टी में चली गई युवक की जान; एसपी ने दो किया सस्पेंड, एक फरार

Tue, 17 Oct 2023 11:39 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 17 Oct 2023 11:39 AM IST
सार

पुलिसकर्मी नशे में होने की वजह से भाग नहीं पाए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी जीवणाराम और शंभुदान को पकड़ लिया। ग्रामीण नशे में धुत पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने पर अड़ गए।

विज्ञापन
Youth dies after colliding with policemen's jeep in Jaisalmer
अस्पताल में एकजुट हुए ग्रामीण। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जैसलमेर में पुलिस थाना खुहड़ी के पुलिसकर्मियों ने शराब पार्टी के बाद नशे में जीप से बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। तीन पुलिसकर्मियों के साथ जलदाय विभाग का जीप ड्राइवर भी था। हादसे के बाद बाइक को झाड़ियों में फेंक दिया। इस दौरान मृतक का भाई पहुंचा और एक पुलिसकर्मी को पकड़ लिया। कुछ ही देर में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना के बाद परिजनों के साथ समाज के लोग जवाहर अस्पताल पहुंचे। मामले को एसपी विकास सांगवान ने गंभीरता से लेते हुए दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। पुलिसकर्मी चैनाराम फरार हो गया।

विज्ञापन


सोमवार रात को खुहड़ी क्षेत्र के धोबा गांव की रातड़िया की ढाणी निवासी पृथ्वीसिंह (30) पुत्र राण सिंह खेत से घर की तरफ बाइक से लौट रहा था। इस दौरान एक जीप ड्राइवर ने तेज गति से बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पृथ्वी सिंह उछलकर सड़क पर गिरा। 
विज्ञापन


जलदाय विभाग की जीप में खुहड़ी थाने के जवान चैनाराम, जीवणाराम, शंभुदान सवार थे। गाड़ी तनेराव चला रहा था। घटना के तुरंत बाद मृतक का भाई गोपाल सिंह पहुंच गया। उसके चिल्लाने पर आस-पास के लोग भी पहुंच गए। पुलिसकर्मी नशे में होने से भाग नहीं पाए। ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी जीवणाराम व शंभुदान को पकड़ लिया, जबकि चैनाराम भाग गया। परिजन मृतक को लेकर जवाहिर हॉस्पिटल पहुंचे। वहां पर विरोध शुरू कर दिया। ग्रामीण नशे में धुत पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाने पर अड़ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों के वीडियो भी बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महीने पहले हुई थी युवक की शादी
दस मई को पृथ्वी सिंह की शादी हुई थी। वह जैसलमेर शहर में ई-मित्र चलाता है। अपने खेत में फसल की कटाई के लिए पृथ्वी सिंह गांव आया हुआ था। खेत से वापस घर जाते टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। मृतक के पिता की कोरोना से मौत हुई थी।

रात को करवाया मेडिकल
जवाहर अस्पताल पहुंचे परिजन ग्रामीण शराब के नशे में धुत पुलिस कर्मियों के मेडिकल करवाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा विरोध जताने के बावजूद पुलिसकर्मियों का मेडिकल नहीं करवाया जा रहा है। जब तक पुलिसकर्मियों का मेडिकल नहीं करवाया जाएगा तब तक शव को ना तो मोर्चरी में रखा जाएगा और पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे। देर रात तक लोगों की भीड़ जमा रही। इसके बाद सबका मेडिकल करवाया गया।

थाने में ही शराब पी
ग्रामीणों की ओर से बनाए वीडियो में पुलिसकर्मियों ने बताया कि उन्होंने खुहड़ी थाने में बैठकर शराब पार्टी की। इसके बाद वे जलदाय विभाग में लगी तनेराव की गाड़ी में बैठकर चेलक गांव के लिए रवाना हुए। इसी बीच धोबा गांव में रातड़िया की ढाणी की तरफ आने वाले मोड पर बाइक को टक्कर मार दी। तनेराव ने वीडियो में बताया कि अंधेरे के कारण उसे बाइक दिखाई नहीं दी।


दो पुलिस कर्मी सस्पेंड
मामले पर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि घटना में शामिल जिन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं। उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मौके पर डिप्टी व खुहड़ी थानाधिकारी को भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed