Rajasthan: प्रेमिका बनी लुटेरी दुल्हन, लव मैरिज के दो महीने बाद कैश और गहने लेकर भागी, पति ने कर लिया सुसाइड
जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर एक युवक ने जान दे दी। युवक के पास एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने पत्नी की धोखे की बात लिखी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रेम विवाह के दो महीने बाद ही दुल्हन गहने और रुपये लेकर भाग गई। जिसके बाद परेशान पति ने जयपुर में ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी पत्नी के धोखे का जिक्र किया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनवां बूंदी निवासी 30 साल के सीताराम गुर्जर ने जयपुर के मालपुरा गेट इलाके में आत्महत्या कर लिया। सीताराम एक फैक्ट्री में सुपरवाइजर था। दो महीने पहले ही उसने बूंदी निवासी 28 साल की सोना से लव मैरिज की थी। 26 मई को पत्नी गहने और दो लाख नकदी समेटकर घर से गायब हो गई। पत्नी के इस कदम से आहत युवक ने सांगानेर रेलवे लाइन पर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका-मुआयना किया। मृतक की जेब में एक सुसाइड नोट मिला। जिससे उसकी पहचान हुई।
सुसाइड नोट में लिखा- मेरी पत्नी ने किया विश्वासघात
युवक ने सुसाइड नोट में लिखा कि मेरी पत्नी ने विश्वासघात किया है। मैं मर रहा हूं। मेरे परिवार की कोई गलती नहीं है। मेरे परिवार को परेशान नहीं करें। मैं उसके विश्वास में आ गया था पर उसने मुझे धोखा दिया। युवक ने बैंक खाते के 1.30 लाख रुपए और कंपनी पीएफ के एक लाख रुपये परिजनों को देने की बात लिखी है।