{"_id":"63fcd347f9cce4270e0c89e3","slug":"youth-arrested-for-raping-woman-and-making-obscene-video-in-ajmer-rajasthan-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Feb 2023 09:29 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 27 Feb 2023 09:29 PM IST
सार
आरोपी युवक ने कई बार दुष्कर्म करने के बाद महिला का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया था। जिसके बाद उसने थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अजमेर जिले की आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक महिला से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 23 साल का शिवम कुमार उर्फ शुभम पुत्र संजीव कुमार यादव उत्तर प्रदेश के एटा जिले के मोहकमपुर गांव का रहने वाला है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को आदर्श नगर थाने में एक महिला ने केस दर्ज कराया था। उसने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि करीब दो साल पहले फैक्ट्री में काम करने के दौरान शिवम नाम के युवक से उसकी जान-पहचान हुई थी।
विज्ञापन
इसके बाद उसने एक दिन कमरे में उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। घटना के बारे में किसी को कुछ बातने पर उसे अश्लील वीडियो वायरल करने और उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद से वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसने उसका अश्लील वीडियो भी वायरल कर दिया।
विज्ञापन
एफआईआर पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। वीडियो वायरल करने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह बार-बार अपने मोबाइल नंबर बदल रहा था। तकनीकी सहायता और आसूचना के आधार पर पुलिस ने अरोपी शुभम को यूपी के कन्नौज से गिरफ्तार किया। आरोपी वहां रहकर ड्राइवर का काम कर रहा था।